Bharat Shaurya Tiranga Yatra postponed in Ballia | बलिया में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा स्थगित: सेना के सम्मान में निकलने वाली यात्रा अपरिहार्य कारणों से टली – Ballia News

Actionpunjab
1 Min Read


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित होने वाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने इसकी जानकारी दी। यह यात्रा रविवार को सुबह 8 बजे निकलनी थी।

एक राष्ट्र, एक संकल्प के तहत यह यात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर आक्टेनगंज होते हुए शहीद चौक तक जानी थी। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक और अधिकारी शामिल होने वाले थे। साथ ही पुलिस, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, व्यापार मंडल और स्काउट एंड गाइड के सदस्य भी भाग लेने वाले थे। रेड क्रॉस के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और आम जनता की भी इसमें भागीदारी तय थी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *