Ludhiana Jagraon NRI Land Fraud Couple Arrested Fake Documents | Update News | जगराओं में दंपती ने व्यक्ति से ठगे 1.10 करोड़: एनआरआई की जमीन का फर्जी सौदा, इकरारनामे के बावजूद नहीं करवाई रजिस्ट्री – Jagraon News

Actionpunjab
1 Min Read



लुधियाना के जगराओं में एक दंपती द्वारा इंग्लैंड में रहने वाले एनआरआई की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर की गई ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रमनदीप सिंह और उनकी पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला थाना सिटी में दर्ज किया है।

.

शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती ने इंग्लैंड में रह रहे करणदीप सिंह, हीरा सिंह, तरुण सिंह और परमवीर सिंह की जमीन का सौदा किया। इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोपियों ने पहले गुरविंदर सिंह से 7 लाख रुपए लिए।

1.10 करोड़ रुपए की ठगी

इसके बाद गार्डन कॉलोनी नकोदर में एक कोठी का सौदा कर 50 लाख रुपए और ले लिए। इकरारनामे के बावजूद रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस तरह कुल 1.10 करोड़ रुपए की ठगी की गई। शिकायतकर्ता के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और धमकियां भी दीं।

एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी दंपती मूल रूप से नारंगपुर कुलार के रहने वाले हैं और वर्तमान में गार्डन कॉलोनी नकोदर, जालंधर में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *