Rising water level of Saryu river in Basti has become a crisis | बस्ती में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर बना संकट: गांवों में घुसा पानी, एडीएम ने मोटर बोट से किया निरीक्षण – Basti News

Actionpunjab
2 Min Read


राज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सुविखाबाबू और टेडवा गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। चारों ओर से पानी से घिरे इन गांवों का संपर्क मार्ग कटारिया-चांदपुर बंधे से टूट गया है।

बुधवार को एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर बोट से कटरिया चांदपुर बंधे से गांवों तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पानी के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

एडीएम ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों को बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लिए चिकित्सा टीम तैनात करने का आदेश दिया। बीमार और वृद्ध लोगों की देखरेख के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।

पशुओं के चारे की समस्या को देखते हुए जिला पशुपालन अधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हरसंभव सहायता देगा। जरूरत के अनुसार राहत और बचाव कार्यों को और तेज किया जाएगा।

सरयू के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। प्रभावित गांवों में फील्ड टीमें सक्रिय हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *