Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (16 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक और धनु राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और मेष राशि वालों को जॉब में नया ऑफर मिल सकता है

Actionpunjab
27 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (16 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

16 सितंबर, मंगलवार को मेष राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। मिथुन और सिंह राशि के लोगों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों की नौकरी में मेहनत ज्यादा होगी। वृश्चिक और धनु राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द डैविल

आज का दिन परिवार में कुछ अनकहे तनाव ला सकता है। बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, उनके अनुभव काम आएंगे। बच्चों के फैसलों में धैर्य रखें। गृहिणी पर जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं। परिवार का माहौल मिला-जुला रहेगा, कहीं प्यार तो कहीं खिंचाव महसूस होगा। पैसों के मामले में लालच या गलत सलाह से नुकसान हो सकता है। व्यापार में तुरंत लाभ का लालच रहेगा। परिवार में किसी उत्सव की योजना बदल सकती है। विवाद को टालना मुश्किल हो सकता है। पुराने रिश्तों की आज परीक्षा होगी।

करियर – आपको आकर्षक अवसर मिलेंगे। नौकरी में शॉर्टकट अपनाने का मन करेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। तकनीकी क्षेत्र में गलतियां सामने आ सकती हैं। कला से जुड़े लोग दबाव में रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में रुकावटें बढ़ेंगी। प्रमोशन रुक सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिलेगा, लेकिन शर्तें सख्त होंगी। करियर की दिशा चुनने में धैर्य जरूरी है। प्रेम – ईर्ष्या और स्वार्थ आज सामने आएंगे। साथी पर शक करने से दूरी बढ़ेगी। दोस्ती में किसी का असली चेहरा सामने आ सकता है। सिंगल लोग ऐसे आकर्षण में फंस सकते हैं जो स्थायी नहीं होगा। विवाहित लोगों के बीच बेकार की तकरार हो सकती है। रिश्तों में विश्वास की परीक्षा होगी। पुराने वादे याद दिलाए जाएंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। मन में असुरक्षा बनी रहेगी। रिश्ते में सच्चाई पर टिके रहना ही समाधान होगा। स्वास्थ्य – मन और शरीर दोनों पर दबाव रहेगा। नींद की समस्या परेशान करेगी। सांस फूलने की समस्या सामने आ सकती है। ज्यादा मीठा खाने से शुगर लेवल प्रभावित होगा। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन और बेचैनी ज्यादा रहेगी। नियमित दिनचर्या बहुत जरूरी है। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

वृष – द हायरोफैंट

आज का दिन परंपराओं और नियमों का पालन करने की प्रेरणा देगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से परिवार में तालमेल बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा या संस्कारों से जुड़ा कोई फैसला महत्वपूर्ण रहेगा। गृहिणी धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगी। घर का माहौल शांत और नियंत्रित रहेगा। पैसों के मामलों में पारंपरिक निवेश लाभकारी होगा। व्यापार में पुराने तरीके ही सफलता देंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा का आयोजन हो सकता है। विवादों का समाधान समझदारी से निकलेगा।

करियर – नौकरी में नियम और अनुशासन पर ध्यान देना होगा। तकनीकी क्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह मदद करेगी। मेडिकल क्षेत्र में अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में सीनियर के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। फ्रीलांसरों को अनुभवी लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। कॉमर्स क्षेत्र में पुराने ग्राहकों से फायदा होगा। प्रमोशन योग्यता के अनुसार धीरे-धीरे मिलेगा। नई नौकरी स्थायी परिणाम दे सकती है। धैर्य सफलता की कुंजी साबित होगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में परंपरा और परिवार की मंजूरी महत्वपूर्ण होगी। साथी के साथ गहरी समझ विकसित होगी। सिंगल लोगों को रिश्ते के लिए परिवार की राय लेनी पड़ सकती है। विवाहित लोग रिश्ते में गंभीर बातचीत करेंगे। दोस्ती विश्वास के नए स्तर पर पहुंचेगी। कोई पुराना वादा निभाने का समय आएगा। भावनाओं में गहराई रहेगी। रिश्तों में संयम और सच्चाई से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम में जल्दबाजी की बजाय धैर्य से फैसला लेना सही रहेगा। भावनाएँ स्थिर रहेंगी। स्वास्थ्य – शरीर में आलस और भारीपन महसूस होगा। मसूड़ों में दर्द या दांतों की समस्या सामने आ सकती है। हड्डियों में कैल्शियम की कमी महसूस होगी। नींद पूरी न होने से थकान रहेगी। नियमित ध्यान से संतुलन और ऊर्जा वापस आएगी। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

मिथुन – फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन स्थिरता और सुरक्षा की चाह से भरा रहेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन को आप व्यावहारिक जीवन में लागू करेंगे। बच्चों की पढ़ाई में सुधार की चिंता रहेगी। गृहिणी घर की बचत और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगी। परिवार का माहौल संतुलित, लेकिन थोड़ा गंभीर रहेगा। पैसों के मामले में खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यापार में पूंजी सुरक्षित रखने की सोच बढ़ेगी। किसी पारिवारिक अवसर की योजना सीमित दायरे में रहेगी। विवादों को शांत रहकर हल करने का समय है। रिश्तों में पारंपरिक सोच और सुरक्षित नजरिया असर दिखाएगा।

करियर – नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र में अनुभव का सही उपयोग होगा। कला से जुड़े लोग आर्थिक लाभ के लिए व्यावहारिक नजरिया अपनाएंगे। मेडिकल क्षेत्र में प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। इंजीनियरिंग में पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर जोर रहेगा। फ्रीलांसर स्थायी ग्राहक बनाने पर काम करेंगे। कॉमर्स क्षेत्र में सावधानी और नियम पालन सफलता दिलाएगा। प्रमोशन में देरी हो सकती है, लेकिन स्थिर प्रगति बनी रहेगी। नई नौकरी के अवसर आएंगे, लेकिन शर्तों का विश्लेषण जरूरी होगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में स्थिरता की चाहत ज्यादा रहेगी। साथी के साथ संबंधों में सुरक्षा और भरोसे की भावना उभरेगी। सिंगल लोग सावधानी से रिश्ता बनाएंगे। विवाहित लोग रिश्ते में पुराने मुद्दों को भूलकर स्थिरता की ओर बढ़ेंगे। भावनाओं को व्यक्त करने में झिझक रहेगी। संबंधों में खुलापन कम, लेकिन गहराई ज्यादा रहेगी। रिश्ते में भरोसे का महत्व बढ़ेगा। साथी से सुरक्षा और स्थिरता की उम्मीद रहेगी। रिश्तों में धीरे-धीरे संतुलन और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य – शरीर में सुस्ती और भारीपन महसूस हो सकता है। दिल की धड़कन अनियमित रह सकती है। सिर में दबाव या भारीपन रहेगा। मानसिक रूप से असुरक्षा और डर परेशान कर सकते हैं। योग और प्राणायाम राहत देंगे। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 7

कर्क – सेवन ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन संघर्ष और आत्मविश्वास की परीक्षा लेगा। बुजुर्गों की सलाह आपको कठिन फैसलों में मार्गदर्शन देगी। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा दबाव रहेगा। गृहिणी को अचानक बढ़े हुए काम का सामना करना होगा। परिवार का माहौल चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन एकता बनी रहेगी। पैसों के मामलों में जोखिम उठाने की स्थिति आएगी। व्यापार में मुकाबला बढ़ेगा और पुराने ग्राहक बनाए रखना कठिन होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम पर मतभेद हो सकता है। विवादों में धैर्य और साहस से जीत संभव है।

करियर – नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा और सहकर्मियों से टकराव हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग दबाव के बीच सफल होंगे। मेडिकल पेशे में आपात स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में अचानक समस्याएं सामने आएंगी। फ्रीलांसरों को नए ग्राहक पाने के लिए मेहनत करनी होगी। कॉमर्स क्षेत्र में बाजार का मुकाबला तनाव बढ़ाएगा। प्रमोशन के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। नई नौकरी के अवसर संघर्ष के बाद मिलेंगे। प्रेम – प्रेम संबंधों में मतभेद और बहस की स्थिति बनेगी। साथी के साथ बातचीत कठिन होगी। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत जुटानी होगी। विवाहित लोगों के बीच पुरानी बातें विवाद का कारण बनेंगी। ईमानदारी की परीक्षा होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। रिश्तों में असुरक्षा और मुकाबला महसूस होगा। भरोसा और धैर्य रिश्तों को संभालने में मदद करेंगे। आज का दिन प्रेम जीवन में संघर्ष और आत्मसंयम दोनों की मांग करेगा। स्वास्थ्य – शरीर में ऊर्जा कमजोर पड़ेगी। फेफड़ों में खिंचाव या सांस लेने में कठिनाई होगी। गर्दन और कंधों में अकड़न परेशान करेगी। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ेगी। आत्मबल कम होगा, लेकिन नियमित व्यायाम और ध्यान राहत देंगे। स्वास्थ्य को संभालने में सतर्क रहना जरूरी है। लकी रंग – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 2

सिंह – फोर ऑफ कप्स

आज का दिन आत्म-चिंतन और असंतोष से भरा रह सकता है। बुजुर्गों की सलाह को अनसुना करने से दूरी बढ़ सकती है। बच्चों के व्यवहार में उदासी महसूस होगी। गृहिणी अपने कामों में नीरसता का अनुभव करेंगी। परिवार का माहौल सामान्य, लेकिन उत्साहहीन रहेगा। पैसों के मामलों में स्थिरता के बावजूद असंतुष्टि रहेगी। व्यापार में नए अवसर दिखेंगे, लेकिन रुचि की कमी रुकावट बनेगी। परिवार में कोई कार्यक्रम अधूरा रह सकता है। रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस होगी। दिन आत्म-निरीक्षण और मानसिक स्पष्टता लाने का अवसर देगा।

करियर – नौकरी में अवसर होने के बावजूद उत्साह कम रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोगों में रुचि कम होगी। मेडिकल क्षेत्र में काम के दबाव से ऊब होगी। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में ठहराव आ सकता है। फ्रीलांसर नए प्रोजेक्ट्स को टाल सकते हैं। कॉमर्स क्षेत्र में मुकाबला से मन उदास होगा। प्रमोशन का अवसर दिखते हुए भी रुक जाएगा। नई नौकरी के विकल्प मिलेंगे, लेकिन फैसला लेने में देरी होगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी और ऊब महसूस होगी। साथी की अपेक्षाएं अधूरी रह जाएंगी। सिंगल लोगों को प्रस्ताव मिलने के बावजूद मन उदासीन रहेगा। विवाहित लोगों में बातचीत की कमी से गलतफहमी बढ़ सकती है। नीरसता आ सकती है। पुराने रिश्ते में उत्साह की कमी महसूस होगी। भावनाओं को व्यक्त न करने से दूरी और बढ़ेगी। संबंधों में संतुलन लाने के लिए प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य – त्वचा पर रूखापन और संक्रमण परेशान करेगा। नींद पूरी न होने से सिर भारी रहेगा। भूख कम लगेगी। मानसिक रूप से ऊब और उदासी की स्थिति बन सकती है। नीरसता को तोड़कर योग, संगीत और ध्यान से राहत मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लकी रंग – टरक्वॉइज़, लकी नंबर – 4

कन्या – टेन ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बच्चों के लिए समय निकालना कठिन होगा। गृहिणी पर काम का दबाव रहेगा। परिवार का माहौल व्यस्त और गंभीर रहेगा। पैसों के मामलों में ज्यादा मेहनत से ही लाभ होगा। व्यापार में अतिरिक्त काम का बोझ तनाव देगा। परिवार में किसी अवसर की तैयारी में ज्यादा मेहनत करनी होगी। विवादों का समाधान भी कोशिश से मिलेगा। रिश्तों में कर्तव्य और जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। धैर्य और आत्मबल से आगे बढ़ने का संकेत देता है।

करियर – नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा और समय की कमी महसूस होगी। तकनीकी क्षेत्र में कठिन प्रोजेक्ट पूरे करने होंगे। कला से जुड़े लोगों को डेडलाइन का दबाव रहेगा। मेडिकल क्षेत्र में लगातार मरीजों की देखभाल थकाएगी। इंजीनियरिंग में मुश्किल काम चुनौती देंगे। फ्रीलांसर कई प्रोजेक्ट एक साथ संभालेंगे। प्रमोशन की दिशा में कड़ी मेहनत करनी होगी। नई नौकरी के अवसर जिम्मेदारी से भरे होंगे। आज परिश्रम सफलता की कुंजी बनेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी का असर दिखेगा। साथी को समय न देने से दूरी महसूस होगी। सिंगल लोग नए रिश्तों में आगे बढ़ने से हिचकेंगे। विवाहित लोगों को घरेलू जिम्मेदारियों से संबंध प्रभावित होंगे। दोस्ती में कम बातचीत रहेगी। रिश्तों में बोझ और थकान महसूस होगी। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना कठिन होगा। संबंधों को संभालने में धैर्य और प्रयास जरूरी है। रिश्तों में गंभीरता और कर्तव्य की भावना लाएगा। प्रेम को संतुलित रखने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य – शरीर पर थकान और कमजोरी का असर रहेगा। रक्तचाप अस्थिर रहेगा। सांस लेने में कठिनाई या भारीपन महसूस होगा। हाथ-पांव में कमजोरी रहेगी। मानसिक रूप से तनाव और दबाव ज्यादा महसूस होगा। नियमित आराम और संतुलित आहार राहत देंगे। आज आराम और दिनचर्या में अनुशासन बहुत जरूरी है। लकी रंग – मैजेंटा, लकी नंबर – 9

तुला – द हर्मिट

आज का दिन आत्म-चिंतन और अकेलेपन की ओर प्रेरित करेगा। बुजुर्गों की सीख जीवन के फैसलों में सहायक होगी। बच्चों से दूरी या बातचीत की कमी महसूस होगी। गृहिणी घरेलू कामों में अकेलापन महसूस करेंगी। परिवार का माहौल शांत, लेकिन आत्म-मंथन से भरा रहेगा। पैसों के मामलों में योजनाएं गोपनीय रखना जरूरी होगा। व्यापार में धैर्य और सावधानी से फैसला लेना होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम को टालना पड़ सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखना सही रहेगा। आत्म-विश्लेषण और गहराई का समय रहेगा।

करियर – नौकरी में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र में रिसर्च और अध्ययन से प्रगति होगी। कला से जुड़े लोगों को अकेले में रचनात्मकता का अवसर मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र में अनुभव और धैर्य सफलता दिलाएंगे। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में गहन विचार से समाधान मिलेगा। फ्रीलांसर अकेले काम करके नए अवसर खोजेंगे। प्रमोशन में इंतजार करना पड़ेगा। नई नौकरी से पहले गहराई से विश्लेषण जरूरी है। आत्मविश्वास आगे बढ़ाएगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में आत्म-चिंतन का समय रहेगा। साथी से दूरी या बातचीत की कमी हो सकती है। सिंगल लोग अपने विचारों में खोए रहेंगे। विवाहित लोगों को रिश्तों की गहराई समझने का अवसर मिलेगा। कम बातचीत पर भी भावनाएं मजबूत रहेंगी। भावनाओं का खुलकर इजहार कठिन होगा। रिश्तों में विश्वास का महत्व बढ़ेगा। पुरानी यादें मन में उभरेंगी। प्रेम में समझदारी महत्वपूर्ण होगी। स्वास्थ्य – शरीर और मन दोनों थकान महसूस करेंगे। पाचन धीमा रहेगा। भूख कम लगेगी। खून की कमी से कमजोरी हो सकती है। नसों में खिंचाव महसूस होगा। नींद पूरी न होने से सिर भारी रहेगा। मानसिक रूप से उदासी और अकेलापन बढ़ेगा। ध्यान और शांत संगीत से राहत मिलेगी। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – डेथ

आज का दिन बड़े बदलाव और नई शुरुआत की ओर संकेत देगा। बुजुर्गों की सोच से टकराव हो सकता है। बच्चों के जीवन में नई दिशा दिखाई देगी। गृहिणी पुराने कामों को खत्म कर नए कामों की शुरुआत करेंगी। परिवार का माहौल परिवर्तन से भरा रहेगा। पैसों के मामलों में पुराने निवेश खत्म कर नए अवसर पर विचार होगा। व्यापार में नई योजनाएं लागू होंगी। परिवार में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विवाद खत्म होकर नए रिश्तों की नींव रखी जाएगी। आज का दिन अंत और नई रचना का प्रतीक बनेगा।

करियर – नौकरी में पुराना काम खत्म होगा और नया काम शुरू होगा। तकनीकी क्षेत्र में नई खोज या प्रोजेक्ट शुरू होंगे। मेडिकल क्षेत्र में नई तकनीक अपनाने का अवसर आएगा। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। फ्रीलांसर पुराने ग्राहक छोड़कर नए लोगों से जुड़ेंगे। कॉमर्स क्षेत्र में नए सौदे तय होंगे। प्रमोशन की संभावना नए पद के साथ उभरेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव जीवन में बदलाव लाएगा। करियर में नए अवसर चमकेंगे। प्रेम – प्रेम संबंधों में पुराने मतभेद खत्म होकर नई शुरुआत होगी। साथी से रिश्ता नई ऊर्जा पाएगा। सिंगल लोगों को अप्रत्याशित नया संबंध मिल सकता है। विवाहित लोगों को रिश्ते में नया मोड़ मिलेगा। भावनाओं में नई गहराई और ताजगी आएगी। टूटे रिश्तों की जगह नए रिश्ते जन्म लेंगे। संबंधों में अंत और शुरुआत दोनों साथ होंगे। पुराने दर्द भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। प्रेम जीवन में नया अध्याय खुलने की संभावना है। स्वास्थ्य – पेट की तकलीफ कम होगी। रक्तचाप सामान्य होने लगेगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पुरानी थकान खत्म होगी और नई ऊर्जा मिलेगी। नई दिनचर्या से शरीर मजबूत होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

धनु – किंग ऑफ वॉण्ड्स

आज का दिन नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बुजुर्गों की प्रेरणा से आप साहसिक फैसले लेंगे। बच्चों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। गृहिणी घर के कामों में संगठन और नियंत्रण दिखाएंगी। परिवार का माहौल अनुशासन और सशक्त विचारों से प्रभावित होगा। पैसों के मामलों में निवेश साहस और समझदारी से होगा। व्यापार में नेतृत्व क्षमता लाभ दिलाएगी। परिवार में किसी अवसर पर आपके विचार प्रमुख रहेंगे। विवादों का समाधान दृढ़ता से होगा। आत्म-सम्मान और विश्वास से मजबूती आएगी। आत्मबल का प्रतीक बनेगा।

करियर – नौकरी में नेतृत्व क्षमता उभरेगी। तकनीकी क्षेत्र में आपका मार्गदर्शन टीम को सफलता दिलाएगा। कला से जुड़े लोग अपनी रचनात्मक सोच से सबको प्रभावित करेंगे। मेडिकल क्षेत्र में कठिन मामलों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में आपकी योजना सफलता देगी। फ्रीलांसर नए बड़े प्रोजेक्ट हासिल करेंगे। प्रमोशन की संभावना प्रबल रहेगी। नई नौकरी में नेतृत्व पद का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में आपका विश्वास साथी को प्रभावित करेगा। संबंधों में दृढ़ता और स्थिरता बढ़ेगी। विवाहित लोगों में आपसी समझ और सम्मान गहराई लाएगा। दोस्ती में नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। भावनाओं में स्पष्टता रहेगी। संबंधों में साहसिक कदम उठाने का अवसर मिलेगा। साथी आपके फैसलों से प्रभावित होंगे। आज प्रेम जीवन में आत्म-सम्मान और सशक्त विचारों से मजबूती आएगी। भावनाओं को सच्चाई और विश्वास के साथ व्यक्त करना महत्वपूर्ण होगा। स्वास्थ्य – आज ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी। नींद अच्छी और संतुलित मिलेगी। हार्मोनल संतुलन सही रहेगा। मानसिक रूप से आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रहेगी। छोटी-मोटी थकान को छोड़कर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार ऊर्जा बनाए रखेंगे। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

मकर – जस्टिस

आज का दिन संतुलन और निष्पक्षता का संदेश देगा। बुजुर्गों की सलाह जीवन में सही राह दिखाएगी। बच्चों के फैसलों में न्यायप्रिय नजरिया अपनाना होगा। गृहिणी घरेलू विवादों को शांति से सुलझाएंगी। परिवार का माहौल गंभीर, लेकिन संतुलित रहेगा। पैसों के मामलों में पारदर्शिता जरूरी होगी। व्यापार में निष्पक्ष व्यवहार से विश्वास बढ़ेगा। परिवार में किसी अवसर पर समानता का महत्व रहेगा। विवादों का समाधान तटस्थ नजरिए से होगा। रिश्तों में निष्पक्षता और सच्चाई की भूमिका अहम रहेगी।

करियर – नौकरी में कामों का मूल्यांकन निष्पक्ष होगा। तकनीकी क्षेत्र में ईमानदार प्रयास सराहे जाएंगे। मेडिकल क्षेत्र में सटीक फैसले सफलता दिलाएंगे। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में न्यायपूर्ण नेतृत्व जरूरी होगा। फ्रीलांसरों को भुगतान में पारदर्शिता मिलेगी। कॉमर्स क्षेत्र में नियम पालन से सफलता मिलेगी। प्रमोशन निष्पक्ष मूल्यांकन पर निर्भर रहेगा। नई नौकरी में अवसर योग्यता के अनुसार मिलेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में समानता और पारदर्शिता की जरूरत रहेगी। साथी से बातचीत में स्पष्टता जरूरी होगी। सिंगल लोगों को रिश्ते में सही चुनाव करना होगा। विवाहित लोगों को विवाद निष्पक्ष नजरिए से हल करना होगा। दोस्ती में ईमानदारी और सच्चाई रिश्ते को गहराई देंगी। भावनाओं में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। पुराने रिश्ते का आकलन करना पड़ेगा। भरोसा और सच्चाई ही संबंधों की मजबूती बनेंगे। स्वास्थ्य – शरीर और मन दोनों में संतुलन की जरूरत रहेगी। रक्तचाप नियंत्रित रखना जरूरी होगा। हड्डियों में कमजोरी या विटामिन की कमी का असर रहेगा। नींद पूरी न होने से थकान होगी। मानसिक तनाव फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। ध्यान राहत देंगे। संतुलित आहार और दिनचर्या स्वास्थ्य को स्थिर बनाएगी। लकी रंग – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 4

कुंभ – ऐट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन बंधन और सीमाओं का अहसास कराएगा। बुजुर्गों की सलाह के बावजूद फैसला लेने में कठिनाई होगी। बच्चों की पढ़ाई या गतिविधियों पर नियंत्रण की जरूरत होगी। गृहिणी घरेलू कामों में दबाव महसूस करेंगी। परिवार का माहौल संकोच और तनाव से भरा रहेगा। पैसों के मामलों में रुकावटें सामने आएंगी। व्यापार में नियमों की सख्ती से काम रुक सकता है। परिवार में किसी अवसर को लेकर असमंजस रहेगा। विवाद सुलझाने में हिचकिचाहट होगी। रिश्तों में असुरक्षा और बंधन की भावना ज्यादा रहेगी।

करियर – नौकरी में सीमित अवसर और दबाव महसूस होगा। तकनीकी क्षेत्र में नियमों का पालन करना कठिन होगा। मेडिकल क्षेत्र में प्रबंधन की सख्ती तनाव बढ़ाएगी। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में अटकाव होगा। फ्रीलांसरों को भुगतान अटक सकता है। कॉमर्स क्षेत्र में कानूनी जटिलता सामने आएगी। प्रमोशन में देरी होगी। नई नौकरी के विकल्प सीमित रहेंगे। प्रेम – प्रेम संबंधों में असुरक्षा और बंधन का अनुभव होगा। साथी से बातचीत में रुकावट आएगी। सिंगल लोग नए रिश्ते की ओर बढ़ने से डरेंगे। विवाहित लोगों में गलतफहमी और चुप्पी का माहौल रहेगा। दूरी महसूस होगी। भावनाओं को दबाकर रखना रिश्तों को कमजोर करेगा। साथी के साथ खुलकर बात करना कठिन होगा। रिश्तों में तनाव और असहजता बनी रहेगी। आज का दिन प्रेम जीवन में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की सीख देगा। स्वास्थ्य – शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। नसों पर दबाव बढ़ेगा। हाथ-पांव में झुनझुनी या अकड़न होगी। रक्तचाप अस्थिर रहेगा। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। मानसिक रूप से डर और बेचैनी परेशान करेंगे। नियमित व्यायाम और ध्यान राहत देंगे। आज स्वास्थ्य में संयम और सावधानी बहुत जरूरी होगी। लकी रंग – एप्रीकॉट, लकी नंबर – 7

मीन – टू ऑफ कप्स

आज का दिन मेलजोल और तालमेल का संकेत देगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार में प्यार लाएगा। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। गृहिणी रिश्तों में मिठास लाएंगी। परिवार का माहौल प्यार और सहयोग से भरा रहेगा। पैसों के मामलों में साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ अवसर का आयोजन होगा। विवादों का समाधान आपसी समझ से होगा। रिश्तों में विश्वास और नजदीकी बढ़ेगी। आज का दिन पारिवारिक बंधन और प्रेम से मजबूत बनेगा।

करियर – नौकरी में सहयोगियों से अच्छे संबंध बनेंगे। तकनीकी क्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। कला से जुड़े लोग साझेदारी से लाभ पाएंगे। मेडिकल क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में साझेदारी से परिणाम बेहतर होंगे। कॉमर्स क्षेत्र में साझा योजनाएं लाभ देंगी। प्रमोशन टीम की सफलताओं से जुड़ा होगा। नई नौकरी सहयोगी माहौल में मिलेगी। करियर में तालमेल और साझेदारी की भूमिका प्रमुख रहेगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में गहराई और नजदीकी बढ़ेगी। साथी के साथ भावनात्मक संतुलन रहेगा। सिंगल लोगों को नया संबंध मिल सकता है। विवाहित लोगों में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। दोस्ती नए रिश्ते में बदल सकती है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। संबंधों में विश्वास और सच्चाई की भूमिका बढ़ेगी। साथी के साथ रोमांटिक पल साझा होंगे। रिश्तों में पुरानी दूरियां खत्म होंगी। आज प्रेम जीवन में एकता और तालमेल का अनुभव होगा। स्वास्थ्य – शरीर और मन में संतुलन रहेगा। दिल मजबूत और स्वस्थ महसूस होगा। रक्त संचार सामान्य रहेगा। आँखों में चमक बढ़ेगी। तनाव कम होगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता और शांति बनी रहेगी। जोड़ों में हल्की अकड़न हो सकती है, लेकिन जल्दी राहत मिलेगी। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। लकी रंग – रोज़ पिंक, लकी नंबर – 4

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *