Engineering College – Fire breaks out at treatment plant, plastic burnt to ashes | इंजीनियरिंग कॉलेज- ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आग, प्लास्टिक जलकर राख: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; शरारती तत्वों ने जलें पेपर डाले घास-फूस में – Barmer News

Actionpunjab
1 Min Read



बाड़मेर इंजीनियरिंग कॉलेज और ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में सोमवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

.

ट्रीटमेंट प्लांट के गार्ड स्वरूप सिंह ने बताया- इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट ने परिसर में पुराना रिकॉर्ड और कचरा जलाया था। किसी शरारती तत्व ने जले हुए कचरे को बाहर सूखी घास में फेंक दिया। इससे आग तेजी से फैल गई। आग बबूल की झाड़ियों से कॉलेज के लाइट ट्रांसफॉर्मर की ओर बढ़ने लगी। साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गई। वहां पर रखा प्लास्टिक पूरी जलकर राख हो गया।

नगर परिषद और साउथ वेस्ट माइनिंग की फायर बिग्रेड पहुंची

गार्ड ने पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी गई। बाड़मेर नगर परिषद और साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की दो फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर कंट्रोल करने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *