Sonipat Kharkhoda Murder Case | Third Accused Shubham Arrested | Police Take on Remand | सोनीपत हत्या केस में तीसरी गिरफ्तारी: फैक्ट्री मालिक पर हमले के दौरान कर्मचारी की हुई थी मौत; रिमांड पर लिया – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस ने हत्यारोपी शुभम को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

सोनीपत जिले की खरखौदा पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाहरा निवासी शुभम के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर की गई हत्या के संबंध में हुई है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश कर रि

.

पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना 2 अक्टूबर को हुई थी। हलालपुर निवासी अनिल ने खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 1 बजे चार युवक उसकी फैक्ट्री के गेट पर पथराव कर रहे थे। वे मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुस गए।

जब अनिल कमरे से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि हलालपुर निवासी अंकित उर्फ कालू, नाहरी निवासी कुकी, विपिन और नाहरा निवासी शुभम उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। अनिल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

इसी दौरान, आरोपियों ने फैक्ट्री के कर्मचारी विकास (राजस्थान निवासी) पर जानलेवा हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जाते समय धमकी भी देकर गए। घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में खरखौदा थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही अंकित और विपिन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब, सहायक उप निरीक्षक अशोक के नेतृत्व में खरखौदा पुलिस की जांच टीम ने तीसरे आरोपी शुभम निवासी नाहरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *