UP SIR Voter List Revision Update 2025; BLO – BJP SP | Election 2027 | यूपी में SIR आज से- BJP ने बनाया वॉर रूम: सपा ने सांसद-विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, जानिए बसपा-कांग्रेस की तैयारी – Uttar Pradesh News

Actionpunjab
12 Min Read


यूपी में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान आज से शुरू हो रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आज से घर-घर दस्तक देंगे। SIR के बाद तैयार मतदाता सूची ही विधानसभा चुनाव 2027 का महत्वपूर्ण आधार बनेगी। पूरी प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ),

.

भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने SIR के लिए प्रत्येक बूथ पर अपनी मजबूत टीम तैयार की है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने भी SIR को लेकर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और बूथ लेवल एजेंट (BLA) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए इस टीम को ट्रेनिंग भी दी गई है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भी अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बूथ को मजबूत करने में ताकत लगाई है।

9 दिसंबर से 8 जनवरी तक ली जाएगी आपत्ति

  • प्रदेश में 1.62 लाख से अधिक बूथों के बीएलओ मंगलवार से घर-घर जाकर SIR शुरू करेंगे।
  • बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) 9 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेंगे।
  • मतदाता और राजनीतिक दल 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक उस पर दावे और आपत्तियां देंगे।
  • ERO 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक उनका निपटारा करेंगे। 7 फरवरी को SIR की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

20 हजार बूथ बढ़ जाएंगे निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था के तहत अब एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता ही रहेंगे, ताकि उनसे संपर्क करना और मतदान के दिन मतदान कराना आसान हो। सीईओ दफ्तर के अधिकारियों ने बताया कि इससे प्रदेश में पोलिंग बूथों की संख्या 1.62 लाख से बढ़कर 1.82 लाख से अधिक हो जाएगी।

जानिए क्यों किया जा रहा है विशेष गहन पुनरीक्षण ? SIR एक समयबद्ध घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की प्रक्रिया है, जिसे मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी (BLOs) द्वारा मतदाता सूचियों को अपडेट और सही करने के लिए किया जा रहा है। इसमें नए आवेदनों को शामिल करने, मृत, दूसरे शहर, प्रदेश या देश से बाहर बसे मतदाताओं का नाम हटाने, नाम-पता सहित अन्य गलतियों को सही करने का कार्य भी किया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया के बारे में जानिए

  • गणना फॉर्म प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग होगा। सभी वोटर की एक यूनीक आईडी से QR कोड फॉर्म मिलेगा। जो ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • चुनाव आयोग की ओर से SIR के बेस रोल एसआईआर 2003 की मतदाता सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। वेबसाइट से कोई भी ऑनलाइन अपने नाम का मिलान कर सकता है।
  • ऑफलाइन प्रक्रिया में बूथ के बीएलओ घर- घर जाएंगे। हर घर पर अधिकतम तीन बार जाएंगे। बीएलओ की ओर से परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए दो गणना फॉर्म (न्यूमेरेशन फॉर्म) दिया जाएगा। इसकी एक प्रति आवश्यक दस्तावेज के साथ दस्तखत कर वापस बीएलओ को देनी है। जबकि एक प्रति पर बीएलओ अपने दस्तखत कर परिवार को देंगे।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया में यदि मतदाता कहीं बाहर है या अपने कार्यालय में है, तब राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल NVSP पर जाकर डाउनलोड कर आवश्यक विवरण भरकर अपलोड कर सकते हैं। सबमिशन के बाद एक रसीद नंबर मिलेगा जिससे आप अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे।

बीजेपी ने बनाई बूथ जीतने की रणनीति भाजपा की रणनीति स्पष्ट है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसी मंत्र के साथ पार्टी अपने बूथ लेवल कमेटियों को तैयार करती है। SIR में भी बीजेपी ने इसी मंत्र को आधार बनाकर मतदाता सूची तैयार कराने की योजना बनाई है।

कुछ इस तरह बीएलओ सर्वे करने पहुंचेंगे। (एआई जनरेटेड)

कुछ इस तरह बीएलओ सर्वे करने पहुंचेंगे। (एआई जनरेटेड)

  • हर विधानसभा में बीएलए-1 के साथ 5 से 6 पदाधिकारी की एक टीम बनाई गई है।
  • प्रत्येक बूथ के लिए एक बूथ प्रवासी नियुक्त किया गया है, जो दूसरे शक्ति केंद्र से है।
  • प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रवासी सहित बीएलए-2 और 3 लोगों की टीम काम करेगी। सभी विधानसभा संयोजकों को बीएलए-1 के लिए अधिकृत करके प्रदेश स्तर पर चुनाव आयोग को दिया गया है। बीजेपी ने इसकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी दी है।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी जिलों को भाजपा के बीएलए 1 की जानकारी भेजी गई है।
  • मुस्लिम और यादव बहुल जिन बूथों पर अभी भाजपा का कमजोर है, वहां भी पार्टी ने बूथ समिति गठित की है।

प्रत्येक क्षेत्र और जिले में बनेगा बीजेपी का वॉर रूम बीजेपी ने SIR के लिए अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में संयोजक नियुक्त करने के साथ वॉर रूम भी बनाया है। सभी क्षेत्रीय संयोजकों को प्रतिदिन वॉर रूप में बैठने के निर्देश दिए हैं। उन्हें प्रतिदिन उनके क्षेत्र से जुड़े जिला और विधानसभा संयोजकों से बात कर रिपोर्ट भी लेनी है। साथ ही जिलों में कौन-कौन पदाधिकारी बूथ पर नहीं जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट लेकर प्रदेश मुख्यालय को देनी है।

सर्वे में नाम छूट गया और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद भी नाम जुड़वा सकते हैं।

सर्वे में नाम छूट गया और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद भी नाम जुड़वा सकते हैं।

क्षेत्र के साथ प्रत्येक जिले में भी बीजेपी का वॉर रूम तैयार होगा। इसमें कम से कम दस कार्यकर्ताओं की टीम तैनात रहेगी। टीम सुबह से शाम तक वॉर रूप में मौजूद रहेगी।

टीम प्रतिदिन विधानसभा संयोजकों एवं मंडल और बूथ प्रवासी बीएलए से बात करेगी। प्रति दिन कितने गणना फॉर्म भरवाए गए इसकी भी रिपोर्ट लेगी।

सांसद एवं विधायकों सौंपी जिम्मेदारी भाजपा ने SIR में सांसदों और विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश के सभी सांसदों एवं 2024 के प्रत्याशियों, विधायकों और 2022 के पराजित प्रत्याशियों को मतदाता सूची प्रिंट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्हें विधानसभा क्षेत्र में एक वॉर रूम बनाकर अपने सभी बूथों पर प्रत्येक 5 दिन में एसआईआर कार्य की समीक्षा करनी है। प्रतिदिन मंडल एवं बूथ पर संपर्क में रहना है। साप्ताहिक समीक्षा करनी है। विधायक एवं पराजित प्रत्याशी अपनी टीम लगाएंगे। SIR में विधानसभा स्तर पर आने वाली समस्या का समाधान कराएंगे।

बसपा ने बूथ लेवल पर 6 लोगों की टीम बनाई बहुजन समाज पार्टी ने एसआईआर को लेकर हर बूथ पर 6–6 लोगों की टीम बनाई है। बीएलए के सहयोग के लिए बूथ अध्यक्ष, बूथ महासचिव व तीन बूथ सचिव रहेंगे। वो भी घर–घर जाकर एक–एक वोटर की जानकारी जुटाने में बीएलए का सहयोग करेंगे। बीएलओ की सूची को चेक करने के बाद फाइनल बीएलए ही करेंगे।

मॉनिटरिंग के लिए मंडल तक के पदाधिकारियों को लगाया

  • बसपा ने बूथ लेवल की टीम की निगरानी के लिए सेक्टर अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी है।
  • हर सेक्टर में 10 से 12 बूथ हैं। हर सेक्टर में अध्यक्ष सहित 11 लोगों की टीम कार्यरत हैं। इन्हें भी बूथवार निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • हर विधानसभा में 35 से 40 सेक्टर हैं। विधानसभा के दोनों कोआर्डिनेटरों को भी मॉनिटरिंग करना है। इसके ऊपर जिला कोआर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष और सबसे ऊपर मंडल कोआर्डिनेटर को मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है।
  • मंडल कोआर्डिनेटर को अपने मंडल के हर जिले और विधानसभा स्तर तक रेंडम-ली जाकर बूथ को चेक करना है।

सपा के बीएलए PDA प्रहरी के तौर पर करेंगे काम समाजवादी पार्टी ने भी एसआईआर के लिए कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी उदयवीर बताते हैं कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर एजेंट की तैनाती कर रही है, जो निर्वाचन आयोग और आम मतदाताओं के बीच कोआर्डिनेशन का काम करेंगे। बूथ लेवल एजेंट्स को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से रह न जाए। बूथ लेवल एजेंट को PDA प्रहरी के तौर पर तैनात किया जा रहा है।

  • हर बूथ पर PDA प्रहरी की तैनाती की जा रही है।
  • सांसदों और विधायकों को भी अपने–अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है।
  • निगरानी की जिम्मेदारी संगठन को सौंपी गई है।
  • समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर भी हेल्पलाइन सेंटर बनाया जा रहा है, जहां किसी को कोई दिक्कत हो रही है तो पार्टी की ओर से मदद की जाएगी।
  • जिन लोगों के पास घर या जमीन नहीं है, उनकी मदद के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस 6 नवंबर तक बीएलए–1 की करेगी तैनाती एसआईआर को लेकर कांग्रेस की तैयारी अभी पीछे चल रही है। कांग्रेस प्रदेश के सभी 1.62 लाख बूथों पर अभी बीएलए–1 की तैनाती करने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके लिए 6 नवंबर तक की तारीख तय की गई है। 7 नवंबर से ये बूथ लेवल पर अपना काम शुरू कर देंगे। मॉनिटरिंग के लिए कांग्रेस ने कनेक्ट सेंटर बनाया है, जहां से वॉर रूम की तौर पर इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।

…………..

ये खबर भी पढ़ें…

पुलिस को अपना एड्रेस नहीं बताना होगा:कब पहुंचेगी? चेक कर पाएंगे; यूपी में नया सिस्टम कैसे काम करेगा, जानिए

अगर आप किसी मुसीबत में हैं और पुलिस से मदद मांगते हैं, तो लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे कि वो आप तक कितने समय में पहुंचेंगे? आपको अपना पता बताने की भी जरूरत नहीं होगी। बस यूपी 112 पर डायल करना होगा।

जी हां, यूपी 112 सर्विस देश की पहली ऐसी सर्विस बनने जा रही, जो एंड्रॉयड इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) पर काम करेगी। इसका ट्रायल चल रहा है और नवंबर में ही ये सेवा पूरे यूपी में शुरू हो जाएगी। ELS के जरिए जिस हैंडसेट से काल की गई है, उसकी लाइव लोकेशन यूपी 112 के कंट्रोल रूम को दिखने लगेगी। इससे मदद मांगने वाले को अपनी लोकेशन नहीं बतानी पड़ेगी। साथ ही आप पुलिस को लाइव ट्रैक कर पाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *