युवती शिल्पा कुत्ते के हाथ पर काटने पर लोगों को घाव को दिखाते हुए।
करनाल में घरौंडा के रेलवे रोड पर एक युवती पर पालतू रोटविलर कुत्ते ने हमला कर दिया। युवती रेलवे स्टेशन की ओर से अपने घर की तरफ आ रही थी। कुत्ता अपने मालिक के साथ था, लेकिन युवक ने कुत्ते की रस्सी ढीली छोड़ रखी थी। अचानक कुत्ता युवती की तरफ झपटा और पहल
.
युवती ने जब आपत्ति जताई तो कुत्ते का मालिक माफी मांगने की बजाय उल्टा तेवर दिखाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को फोन किया गया। पुलिस की ईआरवी मौके पर आई और दोनों को अस्पताल लेकर गई। वहां युवती का इलाज कराया गया।

हादसे के बाद शाम को मौके पर मौजूद लोग।
कुत्ते ने चुन्नी फाड़ी, फिर बाजू व टांग में काटा
घरौंडा की शिल्पी ने बताया कि वह सोमवार देर शाम को रेलवे रोड पर फल लेने जा रही थी। तभी एक युवक अपने पालतू रोटविलर को टहला रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने कुत्ते पर कंट्रोल नहीं रखा और रस्सी ढीली छोड़ दी। कुत्ते ने अचानक उसकी चुन्नी पकड़कर खींच ली। चुन्नी निकलने के बाद कुत्ते ने बाजू से काट लिया और फिर टांग में भी घाव कर दिया। इससे वह दर्द से चीख पड़ी और वहां मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। शिल्पी ने बताया कि वह घबराई हुई थी लेकिन कुत्ते का मालिक सहानुभूति दिखाने की बजाय उसी को गलत ठहराने लगा।
“कुत्ता तुम्हें फाड़ देगा… भीड़ क्यों कर रखी है”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते द्वारा काटे जाने के बावजूद युवक लगातार ऊंची आवाज में बात कर रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि भीड़ क्यों इकट्ठी कर ली है। लोगों ने जब उसे समझाने की कोशिश की कि कुत्ते को ठीक से संभालना चाहिए और बदतमीजी कर रहे हो तुम्हे शर्म आनी चाहिए, इस पर युवक बोला-शर्म तो तुम्हारी सारी निकल जाएगी।

आरोपी युवक अपने रोटविलर कुत्ते के साथ।
युवती ने जब कहा कि पुलिस बुला ली है, कहां जा रहे हो, तो युवक बोला कि मेरा घर यहीं है, लेकर आ जाना। मौके पर मौजूद लोगों सेभी युवक ने बदतमीजी की। जब वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो युवक चिल्लाकर बोला कि वीडियो क्यों बना रहा है, ये तुम्हें भी फाड़ देगा। फालतू की वीडियो मुझे अच्छी नहीं लग रही। इस पर एक व्यक्ति ने उसे जवाब दिया कि ये वीडियो उसकी पसंद के लिए नहीं बल्कि घटना को दिखाने के लिए बनाई जा रही है।
पुलिस पहुंची तो अस्पताल ले जाया गया
सूचना मिलते ही ईआरवी-416 टीम मौके पर पहुंची। ईआरवी इंचार्ज बीरबल ने बताया कि कॉल मिलते ही तुरंत रेलवे रोड पर पहुंचे थे। वहां युवती घायल हालत में मिली। युवती और कुत्ते के मालिक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। वहां दोनों तरफ से समझौता हो गया, लेकिन अगर युवती आगे शिकायत देती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

हादसे के बाद आरोपी युवक कुत्ते को लेकर मौके से जाते हुए।
लोगों में रोष, कहा- ऐसे खतरनाक कुत्तों को सार्वजनिक जगह पर न घुमाएं
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों कहना था कि रोटविलर जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों को बिना सुरक्षा और कंट्रोल के सार्वजनिक सड़कों पर घुमाना गलत है। इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ती है। लोगों ने मांग की कि प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि शहर में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।