![]()
दौलत सागर बांध में चादर के पास बड़ा हॉल हो गया है। इससे काफी पानी व्यर्थ बह गया है।
टोंक में पीपलू तहसील क्षेत्र के दौलत सागर बांध में चादर के पास बड़ा हॉल (छेद) हो गया। इससे काफी पानी बह रहा है। ओवरफ्लो पानी खेतों में भरता जा रहा है, इससे रबी फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया।
.
उधर इसकी सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के एईएन समेत अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हॉल को बंद करने में जुट गए है। बरहाल हाल सुबह 11 बजे तक भी हॉल बंद नहीं हुआ।
13 फीट है भराव क्षमता सिंचाई विभाग पीपलू के AEN मुकेश गुर्जर ने बताया कि दौलत सागर बांध काफी पुराण बांध है। इसे 1960 में बनाया गया था। यह कच्चा बांध है। इसकी पानी की भराव क्षमता ऊंचाई में 13 फीट है।
1 हजार फीट लंबी है चादर इससे 6 से ज्यादा गांवों की करीब 1100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई होती है। इसकी चादर करीब 1 हजार फीट लंबी है। इसकी काफी सालों से मरम्मत नहीं होने से यह कुछ जगह डेमेज हो रही है।
हॉल को बंद करने में आ रही परेशानी संभवत अलसुबह चादर के पास अंदर की ओर बड़ा हॉल हो गया। इससे बांध का पानी बाहर व्यर्थ बह रहा है। इसकी जानकारी सोमवार सुबह करीब 6 बजे बांध के चौकीदार ने अधिकारियों को दी। उसके बाद AEN मौके पर पहुंचे और उसे बंद करने में जुटे हुए है। लेकिन यह हॉल चादर के बीच के हिस्से के पास होने से वहां तक मिट्टी के कट्टे ले जाना परेशानी बनी हुई है। क्योंकि चादर की चौड़ाई करीब डेढ़ फीट है, और 500 फीट तक मिट्टी का कट्टा सिर पर रखकर ले जाने में परेशानी हो रही है।
इन गांवों के खेतों की फसलों की होती है सिंचाई इस बांध से रबी की फसलों को 6 से अधिक गांवों की रबी फसलों की सिंचाई होती है। इस बांध से हाडीकला, हाड़ीखुर्द, जैबाड़िया, सोहेला, डारडातुर्की, दौलतपुरा आदि गांवों के खेतों में फसलों की सिंचाई होती है।