Fazilka youth commits suicide for love| Punjab News | फाजिल्का में युवक ने आत्महत्या किया: चार बच्चों की मां से था प्रेम संबंध, महिला से विवाद के बाद फांसी लगाई – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read



खुदकुशी करने वाले युवक की फाइल फोटो।

फाजिल्का के गांव सिंहपुरा में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, युवक का अपनी रिश्तेदार भाभी से प्रेम संबंध था, जिसके चार बच्चे हैं। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर

.

मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो कारपेंटर का काम करता था। संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि संजय का अपनी रिश्तेदारी में लगने वाली भाभी से अवैध संबंध था। यह संबंध पिछले सात-आठ वर्षों से चला आ रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

महिला ने नहीं मानी बात

लालचंद के अनुसार, महिला को कई बार समझाया गया कि वह संजय से बात न करे, लेकिन दोनों के बीच बातचीत फिर से शुरू हो जाती थी। महिला का पति जब काम पर जाता था, तो वह संजय के पास रहती थी। हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद संजय ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।

गांव के पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें पंचायत के तौर पर बुलाया गया था। जब वे संजय के घर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *