Urban consumers will no longer be charged Rs 8,100 sirohi Rajasthan | शहरी उपभोक्ताओं से अब नहीं लिया जाएगा 8100 रुपए शुल्क: राज्यमंत्री देवासी के अनुरोध पर पीएचईडी मंत्री का बड़ा फैसला – Sirohi News

Actionpunjab
2 Min Read



ज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अनुरोध पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वापस लिया पेयजल सीवरेज परियोजना शुल्क।

जलदाय विभाग ने शहरी उपभोक्ताओं से पेयजल सीवरेज परियोजना के तहत लिए जा रहे 8100 रुपए के शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अनुरोध पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लिया। इससे प्रद

.

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जयपुर में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिरोही जिले में पीएचईडी विभाग और जल जीवन मिशन से संबंधित प्रगति की समीक्षा की। देवासी ने मंत्री चौधरी से विभाग में रिक्त पदों को भरने का भी अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान, राज्यमंत्री देवासी ने आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण पेयजल सीवरेज परियोजना के तहत शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से लिए जा रहे 8100 रुपए की राशि सरकार द्वारा वहन करने का आग्रह किया। इस पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने तत्काल निर्णय लेते हुए घोषणा की कि अब से प्रदेशभर में शहरी उपभोक्ताओं से यह शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस निर्णय से सिरोही शहर सहित पूरे प्रदेश के शहरी उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही के लोगों ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से इस शुल्क को माफ कराने का अनुरोध किया था। देवासी ने जनता की इस समस्या को मंत्री चौधरी के समक्ष रखा, जिसके बाद यह राहत मिली। सिरोही वासियों ने राज्यमंत्री देवासी का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *