Development work is missing in Niyamatabad village | नियामताबाद गांव में विकास कार्य नदारद: ग्रामीण बदहाली का शिकार, प्रधान पर लापरवाही का आरोप – Chandauli News

Actionpunjab
2 Min Read


रविकांत सिंह | चंदौली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली का नियामताबाद गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां न तो पक्की सड़कें हैं, न नालियां और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था। ग्रामीण कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं, अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं और स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।

बरसात हो या सामान्य दिन, ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी का सामना करना पड़ता है। खराब हैंडपंपों और स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में आवागमन मुश्किल हो जाता है। गांव की बदहाल गलियों के कारण बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का चलना और महिलाओं का रोजमर्रा के काम करना भी कठिन हो गया है। नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।

नियामताबाद गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनाव के समय ही गांव का रास्ता पहचानते हैं, लेकिन जीतने के बाद पांच साल तक गांव की सुध नहीं लेते। लालमणि, सियाराम, शांति देवी, सुभाष, कपिल, पन्ना लाल, सीताराम, रामचंद्र, सूर्यदेव, बुल्लू, धर्मेंद्र, मुखा, दुर्गा, गुलाब, अभिमन्यु, गुड्डू, नंदू और मक़नू सहित कई स्थानीय निवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि प्रधान न तो गांव आते हैं, न किसी से मिलते हैं और न ही गांव की स्थिति जानने का प्रयास करते हैं।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव में सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाल ग्राम सभा पर ध्यान देंगे, ताकि नियामताबाद की जनता को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिल सके। इस संबंध में नियामताबाद ब्लॉक के बीडीओ रूबेन शर्मा ने बताया कि अफसरों के माध्यम से सर्वे कराकर मूलभूत सुविधाओं को मुकम्मल बनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *