Lohri in Ludhiana: Kite Flying Dull Due to Weather, Celebrations Continue | लुधियाना में लोहड़ी पर फीकी रही पतंगबाजी: दोपहर बाद मौसम खुलने पर उड़ाई पतंग, रात को जालेगी पारंपरिक लोहड़ी – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read


लुधियाना में लोहड़ी पर जमकर पतंगबाजी की गई।

लुधियाना में लोहड़ी के उत्सव पर इस बार मौसम का असर साफ दिखाई दिया। सुबह घना कोहरा और तेज सर्द हवा चलने के कारण पतंगबाजों का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया। कई इलाकों में लोग सुबह पतंग तक नहीं उड़ा पाए।

.

दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकली तो छतों पर लोग नजर आने लगे। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। कई जगहों पर लोगों ने डीजे का इंतजाम भी किया। छतों पर युवाओं ने जमकर लोहड़ी का आनंद लिया। धूप निकली तो लोग धूप सेकते हुए संगीत के साथ पतंगबाज़ी का मजा उठाते दिखे।

हालांकि इस खुशी के बीच चाइना डोर की वजह से कुछ हादसे भी सामने आए। कई जगहों पर लोगों के हाथ और पैरों पर कट लगे ।

शाम होते ही लोहड़ी की पारंपरिक रौनक बढ़ेगी। शहर भर में जगह-जगह लोहड़ी की अग्नि जलाई जाएगी। परिवार और बच्चों के साथ लोग आग में तिल, मूंगफली और रेवड़ी डालकर खुशहाली की कामना करेंगे।

मौसम की ठंड और सुबह की रुकावटों के बावजूद लुधियाना के लोगों में लोहड़ी का जोश बरकरार है और शहर उत्सव की रौनक से जगमगा रहा है।

देखें PHOTOS…

एक मकान की छत पर पतंग के साथ लोग।

एक मकान की छत पर पतंग के साथ लोग।

छोटा बच्चा पतंग उड़ाते हुए।

छोटा बच्चा पतंग उड़ाते हुए।

बॉबी जैन परिवार साथ पतंग उड़ाते हुए।

बॉबी जैन परिवार साथ पतंग उड़ाते हुए।

डोर की चपेट में आने से महिला घायल हो गई।

डोर की चपेट में आने से महिला घायल हो गई।

पैर पर डोर से कट लगा, महिला डॉक्टर को दिखाते हुए।

पैर पर डोर से कट लगा, महिला डॉक्टर को दिखाते हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *