रील कल्चर पर एसपी सख्त:थाने में रील बनाने के मामले में दोनों कांस्टेबल लाइन हाजिर, एएसपी करेंगे जांच‎

Actionpunjab
3 Min Read




पुलिस की वर्दी, थाना और चौकी की मर्यादा से जुड़े मामलों में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के वीडियो और रील सामने आने के बाद एसपी ओमप्रकाश मीणा ने जिलेभर के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी पुलिस थाने या चौकी परिसर में वीडियो या रील बनाई गई, अथवा कोई पुलिसकर्मी वर्दी में वीडियो बनाते हुए या अपलोड करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि अब ऐसे मामलों में सिर्फ पुलिसकर्मी ही नहीं, संबंधित थानाधिकारी भी जिम्मेदार माने जाएंगे। क्योंकि हाल ही में जुरहरा थाने पर एक वीडियो वायरल होने पर थानाधिकारी को भी लाइन हाजिर किया गया था। उसी के बाद अब दूसरा वीडियो सीकरी थाने का वायरल हो रहा है जिस पर दो पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर एएसपी डीग अखिलेश शर्मा को जांच सौंप गई है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान या ऑफ-ड्यूटी वर्दी में वीडियो बनाना या वायरल होना गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में नोटिस, विभागीय जांच, वेतन कटौती से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थानों और चौकियों में तैनात स्टाफ को अवगत कराएं और सख्त निगरानी रखें। यदि भविष्य में कोई वीडियो वायरल होता है, तो यह माना जाएगा कि थानाधिकारी ने नियंत्रण और अनुशासन में लापरवाही बरती है। कांस्टेबलों को बताया थानेदार, पूरा संरक्षण होने की बात कही थाने के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दो कांस्टेबलों को थानेदार बताकर उनके दम पर घूमने की बात कहने के मामले में एसपी ओमप्रकाश मीणा ने सीकरी थाने के कांस्टेबल सोनू मीणा और अतर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एएसपी मुख्यालय अखलेश शर्मा को सौंपी गई है। एएसपी मुख्यालय अखलेश शर्मा शनिवार दोपहर को सीकरी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में भरतपुर – डीग भास्कर ने शनिवार को ” युवक ने सीकरी थाने के अंदर बनाई रील, कांस्टेबलों के दम पर घूमने की बात कही” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। “रील प्रकरण को लेकर सीकरी थाने के कांस्टेबल सोनू मीणा और अतरसिंह को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एएसपी मुख्यालय अखलेश शर्मा को सौंपी गई है। इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद अगर भविष्य में किसी भी थाने परिसर का इस तरह का वीडियो वायरल हुआ तो संबंधित थानाधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
-ओमप्रकाश मीणा, एसपी ,डीग

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *