Lucknow Doctor Alleges Assault, Rs 11.50 Lakh Fraud in Land Deal

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मड़ियांव गांव में जमीन का बयाना देने आए उन्नाव के एक डॉक्टर ने कथित विक्रेताओं पर मारपीट, गाड़ी तोड़ने और 11.50 लाख रूपए लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जानकीपुरम पुलिस बल के साथ मौके पर पह

.

उन्नाव निवासी डॉ. आदेश बुधवार को जानकीपुरम क्षेत्र के मड़ियांव गांव में जमीन खरीदने के लिए बयाना देने पहुंचे थे। एसीपी अलीगंज सुरेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, डॉ. आदेश का सहारा स्टेट निवासी एक युवक से 50 लाख रूपए में जमीन का सौदा तय हुआ था।

डॉ. आदेश अपने साथी सोनू शुक्ला और अन्य लोगों के साथ मड़ियांव गांव में राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंचे। आरोप है कि कथित विक्रेताओं ने जमीन के बयाने के तौर पर 11.50 लाख रूपए गिनकर ले लिए, लेकिन काफी देर तक कागजात देने में टालमटोल करते रहे। जब कागज दिखाने का दबाव बनाया गया तो आरोपियों ने मारपीट की और डॉ. आदेश की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए।

एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। कथित आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *