![]()
बांदा में गायनी सर्जन का ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में रील बनाने का मामला सामने आया है। मरीज ओटी टेबल पर लेटी हुई है। बेहोशी के डॉक्टर का इंतजार हो रहा है। वहीं बगल में खड़ी डॉक्टर व उनकी असिस्टेंट बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो महिला सर्जन डॉ. नीलम सिंह का है। जो ऑपरेशन थिएटर अंदर बॉलीवुड गीत ‘भीगा-भीगा है समां’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब उस वक्त हो रहा है, जब OT में मरीज मौजूद बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डॉ. नीलम सिंह के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ भी रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। सभी सर्जिकल ग्लव्स और मास्क पहने हुए हैं, जिससे साफ है कि वीडियो ऑपरेशन थिएटर के भीतर ही रिकॉर्ड किया गया। वीडियो पर लिखा कैप्शन ‘वेटिंग फॉर बेहोशी वाले’ इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना देता है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अवनी परिधि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का है, जो रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मरीज OT में मौजूद है और उसी दौरान रील बनाई जा रही है। यह दृश्य न केवल मरीज की सुरक्षा बल्कि चिकित्सा नैतिकता और पेशेवर जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करता है। गायनी डॉक्टर नीलम सिंह संविदा पर तैनात हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे डॉक्टरों की लापरवाही बताया है, तो कुछ ने इसे OT जैसे अति संवेदनशील स्थान पर प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन करार दिया है। लोगों का कहना है कि जहां मरीज की जान दांव पर होती है, वहां मनोरंजन और रीलबाजी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। रील सामने आते ही डॉक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट से सभी रील्स डिलीट कर दी। लेकिन उनके अन्य वीडियो उनके अकाउंट में मौजूद हैं। जिससे पता चलता है कि उन्होंने इसी अकाउंट से ये रील पोस्ट की थी। इस मामले में अवनी परिधि के डायरेक्टर अज्ञात गुप्ता ने बताया कि नीलम गुप्ता की तरफ से एक वीडियो बनाया गया है, एनेस्थीसिया के डॉक्टर का वेट किया जा रहा ही।तभी डॉक्टर ने वीडियो बनाया है। जांच की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… जिस चोटी को पकड़कर प्रयागराज पुलिस ने पीटा…उसका महत्व क्या? मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिष्यों का आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ शंकराचार्य का राजदंड छीना, बल्कि कुछ बटुकों को शिखा (चोटी) पकड़कर घसीटा। उन्हें कमरे में बंद किया और मारपीट की। पढ़िए पूरी खबर…
बांदा में अस्पताल का OT बना रील स्टूडियो:मरीज बेहोशी के इंतजार में, महिला सर्जन ‘भीगा-भीगा है समां’ पर करती रहीं डांस
Leave a comment