![]()
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद अभी तक असल कारण सामने नहीं आ सकें हैं, लेकिन इस घटना के बाद जिस कंपाउडर ने उन्हें इंजेक्शन लगाए थे वो सामने आए। उनका कहना था कि वो साध्वी को आश्रम से कॉल आने पर इंजेक्शन देने के लिए गए थे।
देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नर्सिंग के पेशे में होने की वजह से वो सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। साधु संतों के प्रति उनकी श्रद्धा है। इसके चलते वो एक साल से आश्रम से जुड़े हुए थे और वहां किसी की बीमारी का दुख दर्द में सेवा के भाव से जाते थे। पूर्व में भी उन्होंने दो बार डॉक्टर की लिखी पर्ची के आधार पर उन्होंने साध्वी प्रेम बाईसा को दवाई, गोली दी थी
घटना वाले दिन भी उनके पास कॉल आया था। इस पर वो वहां गए थे। पहले 12बजे कॉल आया था। दूसरा कॉल 5 बजे आया था। तब वो आश्रम गए थे। यहां डॉक्टर की सलाहनुसार उन्होंने दो इंजेक्शन साध्वी प्रेम बाईसा को लगाए थे। इसके बाद वापस चले गए। नर्सिंग ऑफिसर देवी सिंह ने बताया कि जब वो आश्रम गए थे तब उनकी स्थिति ठीक थी। यहां उनका प्रेक्षा हॉस्पिटल से पूर्व में ट्रीटमेंट चल रहा था। ऐसे में पुरानी पर्ची पर डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लिखे हुए थे वही लगाए थे। लगाने के बाद वो आश्रम से निकल गए थे।
25 मिनट बाद उनके पास कॉल आया था कि उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है इसलिए हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। इस पर मैंने उन्हें कहा कि आप अस्पताल ले जाओ और डॉक्टर को बता देना की पर्ची पर लिखा प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार मैंने उन्हें दो इंजेक्शन दिए हैं। देवी सिंह का कहना है कि जो इंजेक्शन उन्हें लगाए गए हैं आमतौर पर उस इंजेक्शन से मौत होना संभव नहीं है। उन्होंने अपनी मर्जी से इंजेक्शन नहीं लगाए थे। उनके पास प्रेक्षा हॉस्पिटल की पर्ची थी। ढाई तीन माह पहले बनाई पर्ची पर लिखे इंजेक्शन ही उन्हें लगाए थे। इसके लिए वो अपने साथ इंजेक्शन लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि साध्वी को सांस लेने में हल्की दिक्कत थी।
साध्वी की मौत के कारणों की खोज:नर्सिंग ऑफिसर बोला पर्ची के आधार पर दिया था इंजेक्शन, 1 साल से था संपर्क में
Leave a comment