नरेश बोले अब बजरी को लेकर होगा बड़ा आंदोलन

Actionpunjab
5 Min Read


देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना के सुप्रीमों नरेश मीणा ने कहा कि आमजन को सस्ती बजरी दिलाने के वे अब जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे क्योंकि बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र से गाद के नाम पर बजरी निकाली जा रही है।

.

यह राजस्थान का महा घोटाला है। पूरे देश में हमारी संपदा को अडानी को बेचा जा रहा है, खेजड़ी को उजाड़ा जा रहा है। पहले भी अरावली का मामला चला, तब की लोगों के विरोध में सरकार को पीछे हटना पड़ा। मेरी तो यह मांग है कि लोगों की भावनाओं से जुड़े मामलों में सरकार संवेदनशील रहे।

बोले- सच बोलने वाले सुमन को नोटिस

टोंक SC,ST कोर्ट में पेशी पर आए नरेश मीणा ने अंता में बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन की हार के कारणों को लेकर सामने आए लेटर पर कहा कि मोरपाल ने सच कहा है, उसे बीजेपी के भी बड़े नेताओं ने हराया है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हराने वाले नेताओं को तो नोटिस नहीं दिया और सच बोलने वाले बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन को ही नोटिस दे दिया।

आपको बता दे कि गत दिनों अंता से बीजेपी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन का एक लेटर सामने आया था, उसमें उसने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत बीजेपी के बड़े नेताओं पर काग्रेस प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया था।

SC,ST कोर्ट से बाहर आते हुए नरेश मीणा (बीच में)

SC,ST कोर्ट से बाहर आते हुए नरेश मीणा (बीच में)

बोले- मैंने जनहित में आंदोलन किए

नरेश मीणा ने मुकदमों को लेकर कहा कि मुझे उम्मीद सरकार मेरे ऊपर कांग्रेस और बीजेपी सरकार में जनहित में किए आंदोलन को लेकर लगे मुकदमों को वापस लेगी। समरावता में अभी लोगों पर लगे मुकदमों वापस लेगे, क्योंकि जब समरावता प्रकरण में मैं जेल में था और को मेरे समर्थन में जयपुर कूच का ऐलान कर दिया था।

इसकी तैयारियां की जा रही थी, उस समय मुख्यमंत्री ने मेरे पिता और कुछ समर्थकों को बुलाकर यह विश्वास दिलाया था कि मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। उसके बाद उस आंदोलन को स्थगित कर दिया था। अब 12 सूत्रीय मांगों को सरकार पूरी करे। इसमें समरावता में SDM के थप्पड़ मारने में हाईकोर्ट से मिली जमानत को कैंसिल कराने की अपील वापस लेने, मेरे ऊपर और लोगों के मुकदमे वापस लेने आदि मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर की मांगों को पूरा करने में लगा हुआ है। अब सरकार के स्तर की मांगों पर जल्द उच्च स्तर पर बात होगी।

हत्यारे जल्द गिरफ्तार हो

सवाईमाधोपुर जिले के बौली थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले को लेकर नरेश मीणा ने कहा कि उस क्षेत्र में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है। इस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट से फ्री होने के बाद वे भी वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।।

21 फरवरी को होगी सुनवाई

नरेश मीणा के वकील सलीम सूरी ने बताया कि इस कोर्ट में नरेश मीणा पर नगरफोर्ट थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 166 और 167 दो मुकदमे चल रहे हैं। इसमें समरावता में 13 नवंबर 2024 को विधानसभा उप चुनाव के दौरान SDM के थप्पड़ मारने के मामले में दर्ज मुकदमा 166 में हाईकोर्ट से नरेश मीणा को मिली जमानत को कैंसिल करने का प्रार्थना पत्र नगर फोर्ट पुलिस ने दे रखा है।

उस पर आज न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 फरवरी दी है। वहीं इसी दिन रात को समरावता में हुई आगजनी, तोड़फोड़ आदि को लेकर नरेश मीणा समेत 60 आरोपियों के खिलाफ नगरफोर्ट थाना पुलिस ने चालान पेश किया था। इसमें चार आरोपियों पर चार्ज फ्रेम बाकी था।

इसमें से आज नरेश मीणा समेत तीन आरोपी न्यायालय में उपस्थित हुए है। उन पर चार्जफ्रेम किया गया है। अब एक आरोपी उपस्थित नहीं हो पाया है। अब इस मामले में न्यायधीश ने तारीख 7 फरवरी दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *