PM मोदी से संवाद कर उत्साहित हुए बोर्ड परीक्षार्थी:प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों ने सुनी, DIOS और शिक्षक रहे मौजूद

Actionpunjab
2 Min Read




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के नवें संस्करण में बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर परीक्षा के दौरान छात्रों को तनावमुक्त रहने और अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में सफलता पाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें यह बताया कि परीक्षा का उद्देश्य ज्ञान की परख करना है, न कि तनाव का कारण बनाना। उन्होंने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें, अपने दिमाग को शांत रखें, और तैयारी को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री ने बच्चों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया और उनके मन में उठ रहे सवालों को संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की। संगम नगरी प्रयागराज में भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, कई स्कूलों में किया गया जहां छात्रों ने पीएम मोदी का संवाद लाइव सुना। सीएवी इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (डीआईओएस) पी एन सिंह, प्रिंसिपल मेजर के के प्रसाद और अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे। डीआईओएस पी एन सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से छात्रों को परीक्षा के प्रति सही दृष्टिकोण और तनावमुक्त रहने की सीख मिली है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे पूरी तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चे भी उत्साहित नजर आए, और उन्होंने प्रधानमंत्री के सुझावों को गंभीरता से सुना। पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से बच्चों को न केवल मानसिक शांति मिली, बल्कि उन्होंने इसे परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *