झज्जर पुलिस ने ढ़ाबा संचालकों को थमाए नोटिस:सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर की कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त

Actionpunjab
2 Min Read




झज्जर पुलिस की ओर से जिले में ढाबा संचालक, चाय की दुकान व टायर पंचर के मालिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करते हुए नोटिस थमाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। हाईवे और मुख्य सड़कों पर स्थित ढाबों के पास की जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान कई ढाबों के बाहर भारी वाहन और अन्य गाड़ियां सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी की जा रही थी। 69 ढ़ाबा संचालकों व दुकानदारों को थमाए नोटिस जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए झज्जर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 69 ढाबा संचालकों, चाय की दुकान व टायर पंचर की दुकान के मालिकों को 168 बीएस के तहत नोटिस जारी किए हैं। अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई : कमिश्नर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा झज्जर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध पार्किंग न होने दें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *