हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर का पोस्टमार्टम होगा आज:मेला में झूला टूटने के दौरान हुए थे घायल, झूला परिसर रहेगा बंद , 12 लोग घायल

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को हुए हादसे में मारे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को पोस्टमार्टम आज बीके अस्पताल में किया जाएगा। शनिवार को मेला परिसर में झूला गिरने के दौरान घायल होने से उनकी मौत हो गई थी। जबकि 12 लोग घायल हुए थे जिनको अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने भी मृतक और घायलों के लिए सवेंदना प्रकट की है। वहीं पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने रात को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। हादसा शनिवार की शाम को करीब 6 बजे हुआ था। हादसे के चलते मेले में लगे झुला सेक्शन को बंद रखा गया है। सीएम ने इस पुरे हादसे की जांच के आदेश दिए है। वेंडर के खिलाफ केस दर्ज फरीदाबाद पुलिस की तरफ से झूला जोन के वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी कर वेंडर का नाम नही बताया गया है। एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेले में झूला गिरने के बाद बचाव कार्य के दौरान जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को बलिदानी का दर्जा मिलेगा। डीजीपी अजय सिंघल ने घोषणा की कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शनिवार का दिन मेले में भीड़ ज्यादा दी शनिवार का दिन होने के कारण मेले का झूला परिसर पुरी तरह से बच्चों और लोगों से भरा हुआ था। अलग-अलग झूलों में आनंद ले रहे लोग रोमांचित होकर हंसी और ठहाके लगा रहे हैं। हैमर झूले में भी करीब 30 सवारियां बैठी हुई है। इसको मनोरंजन पार्क का सबसे खतरनाक झूला माना जाता है। यह झूला उसमें बैठे लोगों को पूरी तरह 180 डिग्री के एंगल में घूमा रहा है। युवा रोमांच में खूब चिल्ला रहे हैं। झूले के 13 राउंड के बाद अगला राउंड होने को और इसी दौरान हैमर झूला अपने 14वें राउंड में एकदम से टूट कर बायीं और गिर पड़ता है। एकदम से झूला गिरने पर पूरे पार्क में चीख पुकार शुरू हो जाती है। किसी भी समझ नहीं आ रहा है कि एकदम से क्या हो गया। हादसा होते ही रोके सभी झूले झूल के नीचे गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश शुरू कर दी। प्रशासन ने सभी झूलों को बंद करा दिया। जिसके बाद झूला परिसार से सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। मेले में दर्जन भर से ज्यादा अलग -अलग प्रकार के झूले लगे हुए है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *