रोहतक में जाट संस्था के प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप:आजीवन सदस्य चंचल नांदल ने की मैनेजमेंट भंग करने व यूनिवर्सिटी बनाने की मांग

Actionpunjab
3 Min Read




रोहतक में जाट संस्था के आजीवन सदस्य चंचल नांदल ने प्रधान गुलाब सिंह दिमाना पर गंभीर आरोप लगाए। चंचल नांदल ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी दो कार्यालय होते हुए अलग से करोड़ों रुपए का दुरुपयोग करके नया कार्यालय बना रही है। यह कार्यालय छोटू राम के नाम से बनने वाले ऑडिटोरियम की जगह पर बन रहा है जिसकी नींव का पत्थर पूर्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रखा था। चंचदल नांदल ने कहा कि संस्था समाज के पैसों का दुरुपयोग छोटूराम सेलिब्रेशन के तहत किया गया। इससे पहले 8 से 10 लख रुपए छोटूराम सेलिब्रेशन का खर्चा आता था जबकि अबकी बार 30 से 35 लाख रुपए छोटूराम सेलिब्रेशन पर खर्च किए गए। इसके अलावा यह जानकारी मिली कि कार्यकारिणी जल्द दो बसों को खरीदने जा रही है जिसकी संस्था में कोई जरूरत नहीं है। संस्था के बाहर लगे पत्थर को किया पेंट
चंचल नंदन ने बताया कि संस्था के बाहर की चारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगाया हुआ है जिसके ऊपर पेंट कर दिया, जिसकी वजह से सारा पत्थर केमिकल की वजह से खराब हो जाएगा। प्रधान लगातार अपने परिवार के सदस्यों को नौकरी पर लगा रहे है। चंचल नांदल ने कोलिजियम सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस मामले में प्रधान का समर्थन न दें। एएनएम व जीएनएम के लिए नहीं किया ऑनलाइन अप्लाई
चंचल नांदल ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी एएनएम व जीएनएम के एफीलिएशन को लेकर भी गलत प्रचार कर रही है जबकि कार्यकारिणी ने एएनएम व जीएनएम की एफिलेशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया। वह छोटू राम सेलिब्रेशन में गलत तरीके से शिक्षा मंत्री के सामने एफीलिएशन की बात कर रहे हैं जबकि आज तक एएनएम जीएनएम के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी नहीं किया। जाट स्कूल की 16 महीने से नहीं मिली सैलरी
एडवोकेट चंचल नांदल ने बताया कि डेढ़ साल कार्यकारिणी को हो गए और अभी तक जाट स्कूल की 16 महीने की ना तो सैलरी मिली, ना ही जाट स्कूल में छोटू राम पब्लिक स्कूल के हालात सुधारने के लिए कोई काम किया जा रहा है। कार्यकारिणी क्रिकेट ग्राउंड को लेकर भी गलत बयान दे रही है, जबकि क्रिकेट ग्राउंड की जगह छोटी-छोटी क्यारियां काट रखी है। जाट संस्था को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग
अठगामा तपा बोहर के सचिव ऋषि पाल ने बताया कि अठगामा तपा बोहर ने जाट शिक्षण संस्थानों की सारी अनियमिताओं को देखते हुए प्रस्ताव पास किया कि जाट शिक्षण संस्थाओं को यूनिवर्सिटी बना दिया जाए। वह इस मुद्दे को लेकर व अन्य शिकायतों को लेकर अठगामा तपा बोहर व जाट संस्था बचाओ समिति जल्द मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *