सलूंबर में स्कूल से 100 मीटर दूरी पर दिखा लेपर्ड:वन विभाग की टीम ने साढ़े पांच घंटे में किया रेस्क्यू, मादा लेपर्ड को सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेजा

Actionpunjab
3 Min Read




सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के बड़ादौलपुरा (धावड़ा) गांव में एक स्कूल के सामने खेतों में लेपर्ड दिखने से हड़कंप मच गया। साढ़े पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक ग्रामीण ने खाट की मदद से लेपर्ड को काबू किया। बाद में उसे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेजा गया। स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर था लेपर्ड तेंदुआ आबादी क्षेत्र और स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर था। सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने खेत में बने कुएं के पास लेपर्ड को बैठे देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर झल्लारा नाके के वनपाल रंगलाल मीणा अपनी टीम, वनकर्मी विक्रम सिंह, प्रेम सिंह और प्रवीण सिंह के साथ पहुंचे। स्थिति को देखते हुए झल्लारा पुलिस थाने से एएसआई गंगाराम पटेल, हेड कॉन्स्टेबल भरत पाटीदार और यशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से तेंदुआ खेतों में कई बार इधर-उधर दौड़ा और गुर्राता हुआ नजर आया। वनपाल मीणा ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर उदयपुर से ट्रैंकुलाइजेशन (बेहोश करने वाली) टीम को बुलाया। सलूंबर रेंज से विष्णु प्रताप सिंह, भरत राज सिंह, प्रकाश कुमार और विजय सुधार पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रैंकुलाइजेशन टीम के पहुंचने में देरी होती देख वन विभाग ने घेराबंदी कर लेपर्ड को पकड़ने की रणनीति बनाई। जैसे ही टीम आगे बढ़ी, तेंदुआ आक्रामक हो गया और हमला करने के लिए दौड़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खाट की मदद से लेपर्ड को पकड़ा इसी दौरान ज्यादा पाल खंडेला निवासी केशव लाल मीणा ने साहस दिखाते हुए खाट की मदद से लेपर्ड को नीचे दबा लिया और खुद उसके ऊपर बैठ गए। इसके बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर उसे काबू में कर लिया। मादा लेपर्ड की उम्र करीब 6 वर्ष लेपर्ड को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार, पकड़ी गई मादा लेपर्ड की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। प्राथमिक जांच में वह बीमार प्रतीत हुई। पिंजरे में बंद करने के बाद उसे पानी पिलाया गया और बाद में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेजा गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *