Nagpur SBL Company Blast | Deaths Feared Rise

Actionpunjab
3 Min Read


नागपुर (महाराष्ट्र)27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे भीषण धमाका हो गया।

हादसे में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में दबे कुछ कर्मचारियों को निकाला गया है। 15 घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं पीएम मोदी ने घटना पर शोक जताया, साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।

हादसे की 5 तस्वीरें…

विस्फोट से प्लांट की दीवारें भी ढह गईं।

विस्फोट से प्लांट की दीवारें भी ढह गईं।

फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक पहुंच गई थीं।

फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तक पहुंच गई थीं।

आग बुझाने की कोशिशों में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें।

आग बुझाने की कोशिशों में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें।

मौके पर एंबुलेंस। घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया रहा है।

मौके पर एंबुलेंस। घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया रहा है।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

क्या विस्फोट डेटोनेटर तैयार करते समय हुआ था

नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है।

यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है।

रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, तभी प्लांट में डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हो गया।

विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के दौरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

सीएम फडणवीस ने खेद जताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा- एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

17 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नागपुर ले जाया गया है। आपातकालीन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

—————-

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *