![]()
इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला के इकलौते बेटे जयदीव्यन की शादी 9 मार्च को ये शादी होनी है। आज 7 मार्च की शाम को सिरसा में स्थित पैतृक चौटाला गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम होना है। शादी में इनेलो पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता ही बुलाए गए हैं और वो भी प्रदेशभर से। जिलेभर से काफी नेता व लोगों को बुलाया गया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला भी मौजूद रहेंगे। प्रीतिभोज के लिए चौटाला गांव में 150×200 फिट का टेंट भी लगाया गया है। राजस्थान में जज है पुत्रवधू साक्षी सुनैना चौटाला की पुत्रवधू साक्षी भाम्भू राजस्थान में जज है। जयदीव्यन इकलौता बेटा है और बिजनेस संभालता है। वहीं, सुनैना चौटाला भात की रस्म निभा चुकी हैं। उन्होंने हिसार जिले के गांव दौलतपुर स्थित अपने मायके में भात भरने की रस्म पूरी की। शादी से पहले चौटाला गांव में 7 मार्च को प्रीतिभोज समारोह रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद समेत प्रदेशभर से लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। इस खबर को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। जानें क्या करते हैं दोनों जयदिव्यन चौटाला ने आईएमटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री कर रखी है और फिलहाल परिवार का बिजनेस संभाल रहे हैं। सुनैना की होने वाली पुत्रवधू साक्षी भांभू आरएएस हैं और कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
सुनैना चौटाला के बेटे की शादी का प्रीतिभोज आज:चौटाला गांव में कार्यक्रम, जिलेभर से आएंगे नेता-कार्यकर्ता 9 मार्च को होगी शादी
Leave a comment