![]()
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में तालानगरी के पास हुई कंपाउंडर पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंपाउंडर ने जालसाजी से हड़पी रकम की वापसी के दबाव से बचने के लिए गोलीकांड कराया था। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विरोधाभासी बयानों से हुआ शक सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि 5 मार्च की रात करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार कंपाउंडर सोनू के पैर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। हालांकि, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सोनू के बयानों में विरोधाभास ने पुलिस के शक की सुई उसकी ओर ही घुमा दी। नौकरी लगवाने के नाम पर भरवाए थे फार्म पुलिस ने इस मामले में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य खंगाले। वहीं, जब सख्ती से पूछताछ की थी तो पूरा मामला खुल गया। हरदुआगंज थाने के शाहपुर निवासी कंपाउंडर सोनू पुत्र योगेंद्र सिंह ने करीब 40 बेरोजगार युवाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर फॉर्म भरवाए थे। इसकी एवज में उनसे मोटी रकम वसूली थी। जब नौकरी नहीं लगी तो लोग लगातार अपने रुपए वापस मांगने लगे। घटना के बाद खुद की पुलिस को सूचना दी इसी दबाव से बचने के लिए सोनू ने अपने दोस्त रिहान, वसीम और एक अन्य साथी के साथ मिलकर खुद को घायल करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने रिहान से अपने पैर में गोली चलवाई और फिर खुद ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी वसीम निवासी नींबरी थाना रोरावर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोपेड भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी रिहान और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को बताया, रोककर किया था हमला 5 मार्च की रात तालानगरी पर कंपाउंडर सोनू लहूलुहान हालत में मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे रोककर हमला कर दिया। आरोपी ने 24 घंटे तक पुलिस को उलझाकर रखा, लेकिन बाद में घायल की घटना का साजिशकर्ता निकला।
अलीगढ़ में कंपाउंडर ने ही करवाया था हमला:बेरोजगारों से नौकरी दिलवाने के नाम हड़पी थी मोटी रकम, वापस करने से बचने को रची साजिश
Leave a comment