सलूंबर के नानगा स्कूल में वॉल हैगिंग लाइब्रेरी शुरू:बच्चों के लिए 100 से ज्यादा किताबें, कहानियां पढ़ने को मिलेंगी

Actionpunjab
2 Min Read




सलूंबर के झल्लारा ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल नानगा में एक वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक अनूठी पहल है। यह लाइब्रेरी प्रेरक शिक्षक पंकज टेलर के प्रयासों से बुक फॉर ऑल ट्रस्ट, नोएडा के सहयोग से स्थापित की गई है। बच्चों के लिए 100 से अधिक पुस्तकेें उपलब्ध कराईं इस अभिनव लाइब्रेरी में बच्चों के लिए हिंदी भाषा की 100 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें कविताएँ, नैतिक कहानियाँ और अन्य रोचक कथाएँ शामिल हैं। दीवारों पर सुसज्जित होने के कारण बच्चे आसानी से अपनी पसंद की पुस्तक चुनकर पढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स में पढ़ने की आदत विकसित होगी शिक्षकों के अनुसार, इस पहल से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित होगी। साथ ही, उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी और भाषा कौशल के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। पुस्तकों को छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक ढंग से सजाया गया है, ताकि वे आसानी से उपलब्ध हों। जानकारी के अनुसार, सलूम्बर जिले के कुछ अन्य विद्यालयों में भी इसी तरह की वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। यह पहल संसाधन-विहीन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पठन सामग्री उपलब्ध करा रही है, जिसे समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पढ़ाई का होगा विकास इस अवसर पर विद्यालय के संस्थाप्रधान पंकज टेलर, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *