![]()
आगरा फतेहाबाद पुलिस ने लूट का बड़ा खुलासा किया है। 6 मार्च को फतेहाबाद में एक व्यक्ति से 8 लाख रुपये की लुट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 4 लाख और सोने व चांदी की कुछ चीजे बरामद हुई है। आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे और 2 कारतूस भी बरामद हुए हैं। डीसीपी अभिषेक ने बताया- 6 दिन पहले फतेहाबाद में तीन लोगों ने लुट की घटना को अंजाम दिया था। अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियो ने पीछे से वादी को हॉर्न दिया, वादी ने साइड देने के लिये अपनी मोटरसाइकिल धीमी करी तो उक्त व्यक्तियों द्वारा वादी के चाचा के हाथ से रूपयो का भरा झोला छीन कर मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोडकर भाग गये।
थाना फतेहाबाद व थाना डौकी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की घटना में संलिप्त आरोपी फिरोजाबाद से डौकी तरफ जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रतापपुरा मोड भरापुर अण्डरपास पर चैकिंग की गयी। दौराने चैकिंग पुलिस टीम को 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते हुये दिखायी दिये, पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा किया गया। इस पर आरोपियों के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भगाने का प्रयास किया गया। जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिससे अभियुक्त वेद प्रकाश के पैर में गोली लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इनके पास से 4 लाख रुपये, 1 चेन, 2 अंगूठी, 53 जोड़ी बिछुआ और 8 जोड़ी पायल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये आभूषण 4 महीने पहले नगला केसों गांव के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति से छीने थे।
पुलिस मुठभेड़ में लुट के तीन आरोपी गिरफ्तार:6 दिन पहले 8 लाख की थी लुट, 4 लाख 1 सोने की चेन, 53 जोड़ी बिछुआ और 8 जोड़ी पायल बरामद
Leave a comment