पठानकोट में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर:नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, एकजुटता का दिया संदेश

Actionpunjab
1 Min Read




पठानकोट जिले में कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं मेयर पन्ना लाल भाटिया ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक अमित विज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करना था। कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त ब्लॉक प्रधान संजीव शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त, कुलदीप सिंह चक नैरानी, सरपंच पवन, वीर चंद, ब्लॉक समिति सदस्य तरसेम सिंह, सुरिंदर सिंह, केवल सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, प्रह्लाद, अमरीक सिंह और नंगल भूर से ब्लॉक समिति सदस्य रूबल का भी सम्मान किया गया। चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया। विधायक अमित विज ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *