SP बोले-थानों में फाइलों का अंबार बर्दाश्त नहीं:पुलिस लाइन हॉल में क्राइम मीटिंग; पेंडिग केस निपटाने के निर्देश दिए

Actionpunjab
2 Min Read




बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि थानों में फाइलों का अंबार उन्हें बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने जिले के सभी थानों को पेंडिंग केस जल्दी निपटाने के निर्देश दिए हैं। बांसवाड़ा एसपी बुधवार को पुलिस लाइन हॉल में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग ले रहे थे। एसपी जोशी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ‘डेडलाइन’ तय करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा- फाइलें बंद करें, केस सुलझाएं एसपी जोशी ने थानेवार पेंडिंग मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थानाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लटकाना जनता के साथ अन्याय है। पुराने मामलों में साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द चालान पेश किए जाएं।​आमजन की सुनवाई में देरी न हो, ताकि पुलिस की छवि बेहतर बनी रहे। ​बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति रिपोर्ट जांची गई। एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन मुस्कान व साइबर क्राइम से जुड़े हुए अभियानों की समीक्षा की। संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी चौकसी ​एसपी ने जिले के सभी थानाधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई करने और हिस्ट्रीशीटर्स की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी और डीएसपी रेंज के अधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिसिंग रणनीति पर मंथन हुआ। एसपी ने कहा- पुलिस का इकबाल बुलंद रहना चाहिए। आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए अधिकारी फील्ड में उतरें और जनता से संवाद मजबूत करें। बैठक में पुलिसिंग को हाईटेक बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *