फतेहाबाद सीट पर भाजपा की पहली पसंद जितेंद्र वर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रूपाली दीक्षित, बसपा से रूप सिंह नौनेरिया; विधायक का क्या हुआ जानिए

Actionpunjab
2 Min Read




आगरा जिले की फतेहाबाद सीट पर भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 90% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद जितेंद्र वर्मा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा हैं। उन्हें 67% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह हैं, राजेंद्र सिंह को 9% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर विधायक छोटेलाल वर्मा हैं, उन्हें 8% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर का है, जिन्हें लगभग 3% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद रूपाली दीक्षित हैं। इन्हें 29% लोगों ने पसंद किया है। राजेश शर्मा को 27%, महेश सिसौदिया को 25%, डा. बच्चू सिंह निषाद को 8% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद रूप सिंह नौनेरिया हैं। इन्हें 69% लोगों ने पसंद किया है। अन्य के लिए 31% लोगों ने वोट किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *