लुधियाना में वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में धमाका:स्लीपर कोच का टॉयलेट टूटा, यात्रियों में अफरातफरी; दिल्ली से रवाना हुई थी कटरा स्पेशल ट्रेन

Actionpunjab
1 Min Read




लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन के टॉयलेट में धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रेन का यह कोच आगे वाले कोच से अलग गया। टॉयलेट वाला हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया। धमाके का पता चलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिस वक्त धमाका हुआ, ट्रेन लुधियाना से चलने वाली थी। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी। धमाका स्लीपर कोच के टॉयलेट में हुआ। धमाके के वक्त बड़ी संख्या में यात्री भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। धमाके का पता चलते ही रेलवे सुरक्षा बल और लोकल पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई है। धमाके की वजह के बारे में पता किया जा रहा है। अभी अधिकारियों ने औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि कुछ अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ट्रेन के चलते वक्त डिब्बे के बीच में लगी कुंडी में खिंचाव की वजह से ये टूटा है। मगर, ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना है कि यह धमाका ही हुआ है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *