![]()
बदायूं में बरेली-आगरा-कासगंज रेलवे लाइन पर उजौली के निकट एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी हरिओम (22) पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिओम गुजरात के अहमदाबाद में काम करता था।
देर रात किसी समय हरिओम रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग एकत्र हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।
बदायूं में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत:ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा, अहमदाबाद में काम करता था
Leave a comment