![]()
झज्जर जिले के एक गांव में रात के समय प्लाट का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर प्लॉट में रखे एसी , मोटर व इनवर्टर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्र
.
जिले के गांव परनाला में एक व्यक्ति के द्वारा प्लॉट में अपना ऑफिस बनाया हुआ है। उसी में रात के समय में अज्ञात द्वारा गेट का ताला तोड़ कर हजारों रुपए का सामान चोरी किया गया है। परनाला गांव निवासी श्याम सुंदर के निजामपुर रोड़ स्थित प्लाट पर बनाए गए ऑफिस पर चोरी की वारदात हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदर ने बताया कि वह रोजाना की तरह प्लॉट पर ताला लगाकर गया था। लेकिन बीते दिन जब वह सुबह आया तो उसने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। उसने बताया कि प्लॉट से एक विंडो एसी, एक पानी की मोटर और एक इन्वर्टर बैटरी गायब मिली है।