karnal-illegal-weapon-arrest-sonipat-youth-pistol-seized-vegetable-market-update | करनाल में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: गुप्त सूचना पर CIA-1 पुलिस की रेड, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद – Gharaunda News

Actionpunjab
2 Min Read



करनाल जिले में अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नई सब्जी मंडी क्षेत्र में नाकाबंदी की थी, जहां यह युवक संदिग्ध

.

सोनीपत का रहने वाला आरोपी

जिला पुलिस की सी.आई.ए.-1 टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ नई सब्जी मंडी करनाल में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल नाकाबंदी की और आरोपी आदित्य पुत्र योगेश कुमार को काबू किया। योगेश सोनीपत के गांव अगवानपुर का रहने वाला है। जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक जिंदा रौंद बरामद किया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी करनाल में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह पिस्तौल कहां से हासिल की और इसका क्या उपयोग होने वाला था। इस दिशा में आगे की जांच सी.आई.ए.-1 टीम द्वारा की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *