हनुमानगढ़ युवक की संदिग्ध हालात में मौत। परिजनों ने नशे के बढ़ते कहर पर आक्रोश जताया।
हनुमानगढ़ मुख्यालय पर मंगलवार को नशे की लत ने एक और युवा की जान ले ली। टाउन धान मंडी के पास स्थित एक डेरे के कमरे में युवक शिवा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव के पास हेरोइन चिट्टा लगाने का इंजेक्शन बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों के अनुसार, शिवा सुब
.
जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। कुछ दिन पहले ही मृतक के पिता की करंट लगने से मौत हुई थी, जिससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था।
परिजनों ने नशे के बढ़ते कहर पर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कठोर कदम उठाए जाते तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। मृतक के परिजनों ने अन्य दो युवकों पर भी जानबूझकर मारने का आशंका भी जताई है। टाउन पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। टाउन पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही हैं ।
इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक अरशद अली से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जिलेभर में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
