Electric scooty stolen from near the farm Hanumangarh Rajasthan | खेत के पास से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज – Hanumangarh News

Actionpunjab
2 Min Read



हनुमानगढ़ के मक्कासर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी। दो युवकों के खिलाफ जंक्शन थाने में मामला दर्ज।

हनुमानगढ़ के मक्कासर की गली नम्बर 11 से इलेक्ट्रिक स्कूटी चुराने के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में दो जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। स्कूटी मालिक ने पास ही के खेतों में गेहूं की बालियां चुग रहे दम्पती व उनकी माता पर इन दोनों लड़कों को स्कूटी

.

पुलिस के अनुसार जैन कुमार (43) पुत्र सोहनलाल निवासी गांव मक्कासर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह व उसके पिता मोहन लाल 27 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर अपने खेत में गए थे। स्कूटी खेत के नजदीक गांव मक्कासर की गली नम्बर 11 में खड़ी कर दी। करीब 10.30 बजे वे खेत से घर जाने के लिए वापस आए तो मौके पर स्कूटी नहीं थी। उसने स्कूटी के बारे में आसपास काफी खोजबीन व जांच-पड़ताल की तो पता चला कि गुरमेल सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी डबलीबास मौलवी, गुरप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह निवासी वार्ड 21, हनुमानगढ़ ने स्कूटी चोरी की है। स्कूटी चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद है।

जैन कुमार के अनुसार चोरी की घटना वाले दिन गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह की पत्नी व माता इन दोनों लड़कों गुरप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह के साथ खेत में गेहूं की बालियां चुग रहे थे। गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी व माता ने दोनों लड़कों को स्कूटी चोरी कर ले जाने का कहा था। पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में गुरप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश एएसआई जयसिंह कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *