Minor raped in Gonda | गोंडा में नाबालिग से दुष्कर्म: साइकिल मरम्मत की दुकान में बुलाकर किया अपराध, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज – Gonda News

Actionpunjab
1 Min Read


हेमंत तिवारी | इटियाथोक(गोंडा), गोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
थाना कोतवाली इटियाथोक। - Dainik Bhaskar

थाना कोतवाली इटियाथोक।

गोंडा के इटियाथोक में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना मंगलवार शाम की है। आठ वर्षीय बच्ची किराने की दुकान से सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय आरोपी ने उसे अपनी साइकिल मरम्मत की दुकान में बुला लिया। दुकान का दरवाजा बंद कर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया।

बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। उसके कपड़े खून से भीगे हुए थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह करीब पांच साल पहले दूसरे जिले से यहां आए थे और चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक महीने पहले भी आरोपी ने बच्ची से छेड़छाड़ की थी। तब लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था।

प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *