Operation Sindoor Pakistan Air Strike Rewari Mockdrill | रेवाड़ी में 5 जगह पर मॉकड्रिल 4 बजे, बजेगा सॉयरन: शाम 7:50 बजे से 8 बजे तक होगा ब्लैक आउट, DC बोले- घरों की लाइटें – Rewari News

Actionpunjab
2 Min Read


हरियाणा के रेवाड़ी में मॉकड्रिल को लेकर बैठक संबोधित करते हुए DC अभिषेक मीणा।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा के रेवाड़ी शहर में भी मॉकड्रिल किया जाएगा। शाम 4 बजे शहर में हूटर बजेगा, फिर एक साथ 5 स्थानों पर मॉकडि्रल शुरू हो जाएगी। वहीं शाम 7:50 से लेकर 8 बजे तक 10 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा। वहीं प्

.

रेवाड़ी लघु सचिवालय के सभागार में DC अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को मॉकडि्रल से संबंधित उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। मॉकड्रिल का नेतृत्व राजस्व एवं आपदा विभाग कर रहा है। जिसमें तमाम विभाग अपनी-अपनी ड्यूटी देंगे।

गांवों में होगी मुनादी

रेवाड़ी DC अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय पर मॉक ड्रिल की जाएगी। वहीं गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। इसमें सरकारी मशीनरी की क्षमताओं और तैयारियों को परखा जाएगा। हिसार में 8 जगहों पर सायरन बजाया जाएगा। इसके अलावा शाम ढलते ही सायरन के साथ ब्लैक आउट भी किया जाएगा।

रेवाड़ी में मॉकडि्रल को लेकर बैठक लेते हुए DC अभिषेक मीणा।

रेवाड़ी में मॉकडि्रल को लेकर बैठक लेते हुए DC अभिषेक मीणा।

पैनिक ना लें आमजन

रेवाड़ी DC अभिषेक मीणा ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान लोग पैनिक ना हों बल्कि वह अपने घरों की लाइटें बंद कर प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने कहा कि इसमें आमजन ज्यादा से ज्यादा भाग लें। डीसी ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद किसी भी आपातकालीन स्थित से निपटने का है।

मॉक ड्रिल से पहले जरूरी सावधानियां

मॉक ड्रिल से पहले जरूरी सावधानियां

अभ्यास के दौरान सावधानियां।

अभ्यास के दौरान सावधानियां।

सावधानियां।

सावधानियां।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *