78 talented brothers and sisters were awarded | 78 प्रतिभावान भैया-बहिन पुरस्कृत: शिक्षा प्रचार समिति के समारोह में वक्ता बोले- समिति के स्कूल संस्कारवान बनाते हैं बच्चों को – Tonk News

Actionpunjab
2 Min Read


प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

जिला मुख्यालय पर बुधवार को कृषि ऑडिटोरियम में शिक्षा प्रचार समिति टोंक के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारतीय शिक्षा प्रचार समिति टोंक के व्यवस्थापक निपुण सक्सेना ने बताया कि समिति द्वारा टोंक जिले में संचालित जिले

.

प्रतिभा सम्मान समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।

प्रतिभा सम्मान समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।

समारोह के मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री शिवप्रसाद ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती द्वारा देश में संचालित विद्यालयों की प्रशंसा करते हुए बताया कि हमारे संस्थानों का लक्ष्य अर्थोपार्जन (रुपये कमाना) करना नहीं बल्कि संस्कार युक्त विद्यार्थियों का निर्माण करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अध्ययन सामग्री रटाने के बजाय उनमें समझ विकसित करने की बात कही। साथ ही आग्रह किया कि वे बच्चों के समग्र विकास के लिए उनकी नैसर्गिक प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करें। मुख्य वक्ता ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अंग्रेजी से बचाने की बात भी कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवली के प्रमुख उद्योगपति नवल किशोर मंगल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन निर्मला सोनी और सूरजमल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक, बच्चे ।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक, बच्चे ।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षा प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, जिला संघ चालक पुरुषोत्तम शर्मा , जिला सह संघचालक दिनेश बुन्देल, विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश, जिला प्रचारक लक्ष्मण सिंह, एसीबीईओ कृष्ण गोपाल शर्मा, तुलसीदास, एडीओ सीताराम साहू, साहित्य परिषद के सुरेश बुन्देल, डॉ. नरेश कुमार वर्मा,

प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, महेन्द्र विजय, पुरुषोत्तम जायसवाल, रमेश चन्द काला, शंकर लाल प्रजापत, ताराचंद माहुर, राधेश्याम मालू, मेजर दुर्गालाल, प्रेमचंद शर्मा, प्रेमचन्द जैन, पूरणमल कुशवाह, दीनदयाल कसेरा, भगवान शर्मा, रामकिशन, सुमित्रा शर्मा, उर्मिला शर्मा, मधुबाला, रवि शर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, बीना छामुनिया, लोकेश गुप्ता, खेमराज, रामरतन, दयाराम सैनी, हेमंत, रामदयाल, गोपाल घीया, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *