Kurukshetra Accountant Duped 70 Thousand Rupees | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में मुनीम से 70 हजार रुपए ठगे: पैसे ट्रांसफर करने पर 20 हजार का लालच दिया; रुमाल में पैसे का बंडल दिखाया – Kurukshetra News

Actionpunjab
2 Min Read


कुरुक्षेत्र के लाडवा में बैंक के बाहर खड़े 2 ठगों ने एक मुनीम को बातों में उलझाकर उससे 70 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने मुनीम को अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने का लालच दिया था। लालच में आने पर ठग मुनीम को रूमाल में बंधे नकली रुपए देकर असली रकम लेकर फरार हो

.

बपदी के आर्यन के मुताबिक, वह लाडवा में सरिया-सीमेंट की दुकान पर मुनीम है। वह 7 मई दोपहर करीब 12 बजे दुकानदार के कहने पर बैंक से 90 हजार रुपए निकालने गया था। पैसे लेकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, तभी 2 युवक उससे टकरा गए और उससे मदद मांगने लगे।

पुलिस ने थाना लाडवा में केस दर्ज किया।

पुलिस ने थाना लाडवा में केस दर्ज किया।

बोले – पैसे जमा करवा दो, 20 हजार देंगे

उन्होंने मदद मांगते हुए बताया कि उनके पास पैन कार्ड नहीं है। उन्हें इमरजेंसी में अपने घर पैसे भिजवाने हैं। उन्होंने उसे 20 हजार रुपए देने की पेशकश की। बातों में उलझाकर दोनों ने उसे रूमाल में बंधे पैसों का बंडल दिखाया, जिसमें 2 लाख रुपए होने की बात कही। दिखावे के लिए बंडल में से कुछ असली नोट भी निकालकर दिखाए।

रूमाल देकर 70 हजार लेकर फरार

उन्होंने झांसा दिया कि अपने 70 हजार रुपए उनको देकर 2 लाख रुपए में से 1.10 लाख रुपए उनके बताए अकाउंट में ट्रांसफर करके बकाया 20 हजार खुद रख लेना। उसने 70 हजार रुपए उनको पकड़ा दिए और उनसे रूमाल ले लिया। आरोपी बाइक से बैंक की कॉपी लाने का बहाना कर फरार हो गए। काफी देर तक आरोपी वापस नहीं आए तो उसने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े पड़े थे।

फुटेज से आरोपियों की पहचान में लगी पुलिस- सुनील वत्स।

फुटेज से आरोपियों की पहचान में लगी पुलिस- सुनील वत्स।

पुलिस ने केस दर्ज किया

थाना लाडवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *