Barwala Pizza Store Attack Rogue News Update | बरवाला में पिज्जा स्टोर पर हमला: दो हमलावरों ने स्टोर का शीशा तोड़ा, 26 हजार रुपए लूटे; मालिक घायल – Barwala (Hisar) News

Actionpunjab
3 Min Read



बरवाला में पिज्जा स्टोर पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया और स्टोर में तोड़फोड़ करके नकदी लूटी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बरवाला पुलिस को दी शिकायत में बरवाला निवासी राजवीर ने बताया कि वह “लास्ट बाइट” नाम से पिज्जा-बर्गर का स्टोर च

.

7 मई की शाम करीब 7-7:15 बजे राजवीर अपने ताऊ के बेटे नरेंद्र और दोस्त प्रतिश अग्रवाल के साथ स्टोर के ऊपर बने कमरे में बैठे थे। अचानक बलविंदर गुस्से में कमरे में घुसा और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राजवीर, नरेंद्र और प्रतिश ने इसका कारण पूछा और उसे शांत करने की कोशिश की, तो बलविंदर ने उनकी बात अनसुनी कर राजवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

नरेंद्र, प्रतिश ने बीच-बचाव कर बलविंदर को हटाया, जिसके बाद राजवीर अपनी जान बचाकर नीचे स्टोर के काउंटर पर आकर बैठ गया। बलविंदर ने नीचे बनी जिम से अपने साथी शुभम को बुलाया। शुभम अपने साथ जिम से लकड़ी का मुगदर लाया। दोनों स्टोर में घुसे, जहां बलविंदर ने राजवीर के मुंह पर मुक्का मारा और शुभम ने मुगदर से स्टोर का शीशा तोड़ दिया।

कमरे में तोड़फोड़ की बचाव के दौरान बलविंदर ने टूटे गेट के हैंडल से राजवीर के सिर पर वार करने की कोशिश की। राजवीर ने अपने हाथों से बचाव किया, लेकिन उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आई। हमलावरों ने स्टोर के काउंटर से करीब 23,000 रुपए की नकदी भी लूट ली और जान से मारने की धमकी दी व मौके से फरार हो गए।

राजवीर को सीएचसी बरवाला ले गए, जहां से उन्हें हिसार के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच, बलविंदर और शुभम तेजधार हथियारों के साथ बाइक पर राजवीर की तलाश में दोबारा स्टोर पहुंचे। स्टोर बंद देखकर वे ऊपर कमरे में गए और वहां तोड़फोड़ की।

उन्होंने कमरे में रखा AC, प्रोजेक्टर, स्पीकर, सैमसंग S9 मोबाइल, महत्वपूर्ण कागजात और अलमारी में रखे 3,500 रुपए लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों बलविंदर और शुभम के खिलाफ धारा 115, 333, 324(4), 3(5), और 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *