India Pakistan Military Targets; Sofiya Qureshi Vyomika Singh – Vikram Misri | Operation Sindoor | कर्नल सोफिया बोलीं-पाकिस्तान ने पंजाब एयरबेस पर मिसाइल दागी: भारत ने चुन-चुनकर PAK मिलिट्री ठिकानों को टारगेट किया, S-400 और ब्रह्मोस बेस उड़ाने का दावा झूठा

Actionpunjab
11 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Military Targets; Sofiya Qureshi Vyomika Singh Vikram Misri | Operation Sindoor

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान ने अस्पताल और स्कूल को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने पाकिस्तानी दावा गलत है। भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद थे।

सूरतगढ़ और सिरसा एयरबेस सुरक्षित, सरकार ने फोटो दिखाए…

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा…

पाकिस्तानी सेना ने पूरे पश्चिम मोर्चे पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसमें यूकैब ड्रोन, लॉन्ग रेंज वेपन, लाइट इम्युनिशन और लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया है। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है।

नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ और भारी कैलिबर हथियारों से गोलाबारी की। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर श्रीनगर से ढलिया तक 26 से ज्यादा स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए।

भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। फिर भी वायुसेना स्टेशनों उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज, बठिंडा स्टेशन उपकरण और अफसरों को नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाईस्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

एक निंदनीय और अनप्रोफेशनल एक्ट के तहत श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर के वायुसेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना भी बनाया। इससे उसकी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर हमला करने की गैरजिम्मेदाराना प्रवृत्ति फिर उजागर हुई।

पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने त्वरित व सुनियोजित जवाबी हमले किए। टेक्निकल इंस्टॉलेशन, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स और रडार साइट्स और हथियार भंडारों को चुनकर हमने निशाना बनाया।

रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमियार खान, सुकूर और चुनिया स्थित पाक सैन्य ठिकानों पर एयर लॉन्च सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट्स से प्रहार किए गए। पसूर स्थित रडार साइट और सियालकोट का एविएशन बेस को भी सटीक गोला-बारूद से टारगेट किया गया।

अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या बढ़ती दिख रही है, जो कि उकसाने वाली तस्वीर है। हम तनाव नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान भी ऐसा ही करे। इंडियन आर्मी के वेपन ने पाकिस्तानी ठिकानों को नष्ट किया। उसके वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा….

विक्रम मिसरी ने कहा- पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उन्होंने क्या किया। वे लगातार भारी झूठ बोल रहे हैं। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां बोल रही हैं कि उन्होंने भारत में कई मिलिट्री फैसिलिटी को ध्वस्त किया है। मेरे साथियों ने इसकी सच्चाई आपको बता दी है। पाकिस्तान झूठ बोल रहा है।

सिरसा एयरफोर्स स्टेशन को तबाह करने का उनका दावा पूरी तरह झूठा है। सूरतगढ़ एयरफोर्स बेस, आदमपुर में एस-400 बेस को तबाह करने का दावा पूरी तरह झूठा है। महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर सिस्टम, साइबर सिस्टम पर हमला करने और उन्हें तबाह करने के दावे झूठे हैं।

मैं आप सभी से अपील करता हूं कि पाकिस्तान के इन झूठों से भ्रमित ना हों। पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है, खासतौर से जम्मू-कश्मीर में, वो धार्मिक वैमनस्यता पैदा करने की भी कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान का फोकस सिविलियन टारगेट और पॉपुलेशन है।

आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी में हमला किया, उसमें राजौरी में प्रशासनिक अफसर मारा गया है। और भी नागरिक मारे गए हैं और नागरिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा है फिरोजपुर और जालंधर में भी लोग घायल हुए और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान के अधिकारी लगातार झूठा दावा कर रहे हैं कि भारत अमृतसर साहिब की ओर मिसाइल दाग रहा है। यह भारत को बांटने की कोशिश है। ये आखिरकार नाकाम हो जाएगी। पाकिस्तानी टेलिविजन पर कुछ बयान दिए गए पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता कह रहे हैं कि भारतीय जनता अपनी ही सरकार की आलोचना कर रही है। पाकिस्तान के लिए यह आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन भारत में यह खुले लोकतंत्र का सबूत है। हालांकि, पाकिस्तान ऐसी चीजों का आदी नहीं है, यह चौंकाने वाला नहीं है।

एक और दावा कर रहे हैं कि भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान को हिट किया है। यह निराधार आरोप है। मैं बताना चाहूंगा कि अफगानियों को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि कौन सा देश है जिसने कई मौकों पर पिछले डेढ साल में सिविलियन पॉपुलेशन को निशाना बनाया है।

अब पिछले तीन दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पढ़ें…

9 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। लेकिन इन्हें नाकाम कर दिया गया। 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उस दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया। नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के लिए किया। पढ़ें पूरी खबर…

8 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- मैं यही कहना चाहूंगा कि भारत तनाव बढ़ाने का काम नहीं कर रहा है। हमारा मकसद सिर्फ 22 अप्रैल के हमले का जवाब देना था। वह हमला ही वास्तविक तनाव बढ़ाने वाली घटना थी। इसके बाद ही यह सिलसिला शुरू हुआ। उसका जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर एक्शन से दिया। हमारा मकसद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था, मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारा टारगेट नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर…

7 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

विदेश सचिव ने कहा था कि पहलगाम के हमलावरों की पहचान हुई है और भारत में सीमापार से आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान का प्लान उजागर हुआ है। पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली के रूप में पहचान बना चुका है। आतंकवाद के इस निंदनीय कार्य के अपराधियों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता UN ने भी जताई थी।

पहलगाम में 22 अप्रैल के हमले के अपराधियों और इसकी प्लानिंग करने वालों को न्याय के कठघरे में लाना जरूरी था। वे इनकार करने और आरोप लगाने में ही लिप्त रहे हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान से संबंधों को लेकर कुछ कदम भी उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली 3 शख्सियत

1. कर्नल सोफिया कुरैशी: 1999 में आर्मी में कमीशंड

2. व्योमिका सिंह: 2017 में विंग कमांडर बनीं

3. विक्रम मिसरी: 1989 में IFS अफसर बने

रक्षा और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरें…

अपडेट्स

05:43 AM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नल सोफिया ने बताए पाकिस्तान पर भारत के एक्शन के विजुअल

05:37 AM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश सचिव बोले- पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं

विक्रम मिसरी ने कहा- पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रहे हैं। कह रहे हैें मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की हैं। यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है।

विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलयन मारे जा रहे हैे, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी की भी मौत हुई है।

05:37 AM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने AFS सिरसा और AFS सूरतगढ़ के शनिवार सुबह के फोटो दिखाए और कहा कि ये सुरक्षित हैं।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने AFS सिरसा और AFS सूरतगढ़ के शनिवार सुबह के फोटो दिखाए और कहा कि ये सुरक्षित हैं।

05:29 AM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा गलत

पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, एस 400, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर, ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा किया। हम इसे खारिज करते हैं। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ राजौरी और अखनूर में तोप, मोर्टार से भीषण गोलाबारी जारी है।

05:28 AM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी गोलाबारी की। श्रीनगर से नलिया तक 26 से ज्यदा स्थानों पर हवाई घुसपैठ का प्रयास हुआ। उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में हमें थोड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर पंजाब के एयरबेस को दागने की कोशिश की। चिकित्सा परिसर को भी निशाना बनया है।

पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया। सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया। कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति हमने निश्चित की। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *