Faridkot Prayer Express Gratitude Indo-Pak Ceasefire News Update | Kultar Singh Sandhwan | फरीदकोट में भारत-पाक सीजफायर पर शुकराने की अरदास: स्पीकर संधवां बोले- एक बार फिर देश की ढाल बना पंजाब, मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी – Faridkot News

Actionpunjab
2 Min Read



स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और जैतो क्षेत्र से विधायक अमोलक सिंह ने अरदास की।

फरीदकोट में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने के लिए यहां के गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह और कोटकपूरा के गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में अरदास की गई। फरीदकोट के समारोह में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और कोटकपूरा के

.

इस अवसर पर जहां युद्ध विराम के लिए वाहेगुरु का शुकराना किया गया, वहीं भविष्य में दोनों देशों की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गई। फरीदकोट में अरदास से पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम की घटना में मरने वाले सैलानियों की आत्मिक शांति के लिए पाठ के भोग भी डाले गए।

समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि युद्ध से किसी मुद्दे का समाधान नहीं होता, आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम से पंजाब के लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिली है।

ईश्वर करें कि शांति और खुशहाली बनी रहें- स्पीकर संधवां स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा ढाल बनकर देश की रक्षा की है और इस बार भी पंजाबी सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा कि ईश्वर करे कि शांति और खुशहाली बनी रहे। संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *