![]()
नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार किया है।
बूंदी के नैनवां में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है।
.
3 मई 2025 को पीड़िता सुबह 7 बजे वार्षिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। वह रोजाना दोपहर 12 बजे तक घर लौट आती थी। उस दिन दोपहर 1 बजे तक नहीं लौटने पर पिता ने स्कूल में जानकारी ली। स्कूल के रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन लड़की घर नहीं पहुंची थी।
इस पर थाना नैनवां थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नाबालिग को ढूंढ निकाला। मध्य प्रदेश के आगर जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के जाख गांव के रहने वाले जितेन्द्र गुजराती उर्फ राजू (27) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। वृताधिकारी राजूलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में हेड कॉन्स्टेबल प्रकाशचंद, कॉन्स्टेबल रामप्रसाद, राजेश और रामेश्वर शामिल थे। मामले की जांच जारी है।