सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस चौकी से करीब 10 किमी दूर कूड़े के ढेर पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई। पुलिस चौकी से करीब 10 किमी दूर कूड़े के ढेर पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पास खड़ा दूसरा ट्रक भी आ गया।
घटना दोपहर 2:30 बजे के आसपास की है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक ट्रक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर बिजली की हाईटेंशन लाइन से गुजर रही थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर अमरीश कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के एसडीओ प्रथम संतोष त्रिपाठी और एसडीओ द्वितीय प्रभात भास्कर ने हाईटेंशन लाइन का निरीक्षण किया। आग लगने के 20 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया। ARTO संभल द्वारा सीज किए गए ये दोनों ट्रक कई सालों से कूड़े के ढेर पर खड़े थे। इंस्पेक्टर अमरीश कुमार के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच के लिए पुलिस चौकी को निर्देश दिए गए हैं।
