Haryana Fatehabad Bhattu BDPO chargesheet by CM Nayab Saini | Fatehabad News | फतेहाबाद का एक BDPO चार्जशीट: एबीपीओ और जेई के खिलाफ भी होगी कार्रवाई, विधायक ने की थी शिकायत – Fatehabad (Haryana) News

Actionpunjab
3 Min Read



विधानसभा में मनरेगा घोटाले का मुद्दा उठाते विधायक बलवान दौलतपुरिया। फाइल फोटो

फतेहाबाद जिले में मनरेगा के काम में अनियमितताएं मिलने पर प्रदेश सरकार की ओर से बीडीपीओ को चार्जशीट किया गया है। साथ ही एबीपीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला परिषद के सीईओ को लिखा गया है। यह कार्रवाई खुद सीएम नायब सैनी के संज्ञान लेने के बाद की

.

सीएम कार्यालय ने की जांच

दरअसल, भट्‌टू खंड के गांवों में मनरेगा के काम में अनियमितता बरतने के मामले सामने आए थे। गांव बोदीवाली में रास्ते व खाल का मामला विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने विधानसभा में भी उठाया था। बलवान दौलतपुरिया का आरोप था कि गांव बोदीवाली में 2022-23 में मनरेगा के तहत रास्ते व खाल को कागजों में बना हुआ दिखा दिया है जबकि धरातल पर बना ही नहीं है।

इसका चिट्‌ठा बनाकर सीएम को दिया गया। यह मामला उठने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में रातोंरात तीन दिन में खाल व रास्ता बनवा दिया। मगर विधायक ने पुराने व नए फोटो भेजकर शिकायत की। इस शिकायत की जांच चली और अब यह कार्रवाई हुई है।

फर्जी जॉब कार्ड के मामले भी आए थे सामने

इसी तरह भट्‌टू खंड में फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनाने के भी आरोप लगे थे। गांव किरढ़ान में ही 61 फर्जी जॉब कार्ड बनाने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा गांव बनावाली व बैजलपुर में भी ऐसे मामलों की शिकायत की गई थी। इन शिकायतों के आधार पर तीन सदस्यीय कमेटी को जांच के निर्देश दिए गए थे। इस कमेटी में डिप्टी सीईओ अनूप सिंह, नागपुर के पंचायत अधिकारी व मनरेगा के प्रोग्राम अधिकारी को शामिल किया गया था।

इस मामले में शिकायतें सामने आने के बाद सीएम कार्यालय की ओर से भी जांच करवाई गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही बीडीपीओ को चार्जशीट करने और एबीपीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

विधायक बोले, अब हुई है कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बताया कि इस मामले में उन्होंने काफी दिन पहले शिकायत की थी। इसकी जांच चली है। अब बीडीपीओ को चार्जशीट करने व दो अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश आए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *