![]()
धोखाधड़ी मामले का गिरफ्तार आरोपी।
हिसार के हांसी में पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में खुलासा किया है। थाना साइबर टीम ने सिम बेचने के नाम पर 3 लाख 79 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामलें में दिल्ली के कालका गोविंद पूरी के रहने वाले दीपांशु को गिरफ्तार किया है।
.
आरोपी ने वीआईपी मोबाइल नंबर का पोर्टिंग कोड देने के लिए अलग-अलग खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।
यह था मामला
16 फरवरी को थाना साइबर क्राइम हांसी को सिसाय पुल लक्ष्मण चौतरा के रहने वाले मंगल ने शिकायत दी थी कि VIP मोबाइल नंबर लेने की एवज में उसके साथ लाखों रुपए का फ्रॉड किया गया है।
थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपए बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है।
इस संबंध में जिला पुलिस के द्वारा लगातार आमजन के लिए एडवाइजरी भी जारी की जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना दें और सोशल मीडिया पर आए किसी भ्रामक संदेश के जाल में न फंसे।
किसी के साथ साइबर ठगी होने के मामले में जारी हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दें। और साइबर थाना पुलिस को जितना जल्दी हो सके मामले से अवगत करा दें।