kapurthala swift car accident watermelon vendor killed | कपूरथला में स्विफ्ट कार ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क किनारे बेच रहा था तरबूज, गाड़ी चालक घायल – Kapurthala News

Actionpunjab
1 Min Read


कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय तरबूज विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान युगराज सिंह के रूप में हुई है, जो गांव तोती का रहने वाला था। वह दो बच्चों का पिता था।

.

घटना सोमवार देर शाम की है, जब एक सफेद स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे युगराज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युगराज को काफी दूर तक घसीटा चला गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कपूरथला में फल विक्रेता को कुचलने के बाद पलटी कार

कपूरथला में फल विक्रेता को कुचलने के बाद पलटी कार

हादसे के बाद पलटी कार

चश्मदीद पाल सिंह उर्फ पाला के अनुसार, दुर्घटना एक पैलेस के नजदीक हुई। हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। घायल चालक को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया।

चौकी मोठांवाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *