6 smugglers arrested with 46 animals in Baberu, recovered from DCM and loader | पशु तस्करी का भंडाफोड़: बबेरू में 46 पशुओं के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, DCM और लोडर से बरामद – Banda News

Actionpunjab
1 Min Read


शिवम तिवारी | बांदा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्ता में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्ता में आरोपी।

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने एक डीसीएम और एक लोडर से कुल 46 पशुओं को बरामद किया। डीसीएम से 21 भैंसे और 14 पड़वा/पड़िया बरामद हुए। वहीं लोडर से 10 भैंसे और एक पड़िया को मुक्त कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फतेहपुर के थरियावं थाना क्षेत्र के दिहुली निवासी साबिर और सचौली निवासी सफीक शामिल हैं। कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के पाराहजन निवासी नूर मोहम्मद को भी पकड़ा गया। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मरवा जैतवारा से साजिद खान, इबरान खान और हलीम को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *